'राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे खुद को हिंदू कहते हैं और महाकुंभ...', एकनाथ शिंदे ने बोला हमला

Maharashtra News: प्रयागराज में महाकुंभ का महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को समापन हो चुका है। 46 दिन तक चले महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रृद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावा उनका पूरा परिवार ने महाकुंभ से दूरी बनाए रखी। उद्धव ठाकरे भी महाकुंभ में स्‍नान करने के लिए नहीं पहुंचे। जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी के महाकुंभ में ना जाने पर कटाक्ष करते हुए निशाना साधा है।

Eknath Shinde

बता दें एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी गांधी परिवार और उद्धव ठाकरे के महाकुंभ में ना जाने पर तंज कसा था और अठावले ने कहा था कि महाकुंभ में ना जाकर राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। इनता ही नहीं अठावले ने कहा हिंदू वोटर्स को उद्धव ठाकरे का बहिष्‍कार कर देना चाहिए।

क्‍या बोले एकनाथ शिंदे?

वहीं गुरुवार को महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के महाकुंभ में ना जाने पर निशाना साधा है। शिंदे ने कहा " ये लोग खुद को हिंदूवादी कहते हैं लेकिन महाकुंभ नहाने नहीं गए। इनकी कथनी और करनी में फर्क है। 66 करोड़ से अधिक लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाइ्र लेकिन ये लोग नहीं गए।"

'राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे भटके हुए लोग हैं'

बता दें इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के महाकुंभ में ना जाने पर निशाना साधा था। उन्‍होंने कहा राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे भटके हुए लोग हैं। उद्धव ठाकरे तो वीर सावरकर के विरोधियों के साथ चल रहे हैं।

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के महाकुंभ ना जाने पर क्‍या बोली कांग्रेस?

बता दें उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के महाकुंभ में न जाने पर कहा कि "यह आस्था का पर्व समाप्त हो चुका है, तीर्थों के इस तीर्थ का समापन हुआ है। जो लोग वहां आए हैं, उनका सम्मान करना चाहिए।" अजय राय ने स्वयं कुंभ जाकर स्नान करने और आशीर्वाद लेने की बात बताते हुए कहा कि यह महापर्व है और इसे राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह आस्था का सवाल है और सभी इस आयोजन से आस्था के भाव से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+