महाराष्ट्र का सियासी संकट पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, आज SC में अहम सुनवाई

नई दिल्ली, 27 जून। महाराष्ट्र में चल रहा सियासी संकट अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचने जा रहा है। बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने शिवसेना द्वारा उन्हे और 15 विधायकों को अयोग्य करार देने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शिवसेना ने अजय चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने के फैसले को भी चुनौती दी है। बागी विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह डिप्टी स्पीकर को आदेश दे कि वह विधायकों को अयोग्य करार देने की प्रक्रिया ना करें जबतक कि मामले की सुनवाई नहीं होती। यही नहीं याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अपील की गई है कि वह महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दे कि विधायकों के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

sc

शिवसेना द्वारा अपने और अन्य विधायकों के खिलाफ की गई कार्रवाई को एकनाथ शिंदे ने गैरकानूनी बताया है। शिंदे की याचिका पर आज जस्टिस सूर्यकांत और जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन बेंच सुनवाई करेगी। एकनाथ शिंदे की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश होंगे तो दूसरी तरफ शिवसेना की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी। वहीं महाराष्ट्र सरकार की ओर से देवदत्त कामत सरकार कापक्ष रखेंगे। यही नहीं डिप्टी स्पीकर की ओर से रवि शंकर जंध्याला पैरवी करेंगे।

बता दें कि शिंदे का खेमा मांग कर रहा है कि शिवसेना महाविकास अघाड़ी से अलग हो जाए, लेकिन उद्धव ठाकरे ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। शिवसेना की ओर से कहा गया है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे दें और फिर से चुनाव लड़ें। गौर करने वाली बात है कि शनिवार को 16 बागी विधायकों को समन जारी किया गया था, इनसे 27 जून तक जवाब मांगा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+