अनिल देशमुख मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने किया परमबीर सिंह का बयान दर्ज, 5 घंटे लंबी चली पूछताछ

मुंबई, दिसंबर 05। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान दर्ज कर लिया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, परमबीर सिंह को तीन समन भेजे जाने के बाद वो 3 दिसंबर की सुबह ईडी के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे। पेशी के बाद परमबीर सिंह से अधिकारियों ने कई घंटे तक पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि करीब 5 घंटे की पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने कई पहलुओं पर पूछताछ की, जिसमें अनिल देशमुख के द्वारा उनपर लगाए गए आरोप से जुड़े सवाल भी शामिल हैं।

Parambir singh

3 नवंबर को अनिल देशमुख की हुई थी गिरफ्तारी

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भी न्यायिक हिरासत में हैं। 3 नवंबर को ईडी ने अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था। इससे पहले वो ईडी के करीब 5 समन की अनदेखी कर चुके थे। बता दें कि ईडी ने अनिल देशमुख के खिलाफ CBI की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद कार्रवाई की थी, जिसमें कथित तौर पर कुछ पुलिस अधिकारियों से एक महीने में 100 करोड़ रुपये की उगाही करने का आदेश उन्होंने दिया था। इसी मामले में ईडी ने पहले देशमुख के पीए और पीएस को गिरफ्तार किया था और देशमुख और उनके बेटे हृषिकेश को तलब किया था।

3 समन की अनदेखी कर चुके थे परमबीर सिंह

परमबीर सिंह ने ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में ये आरोप लगाया था कि देशमुख ने सचिन वाजे और कुछ अन्य मुंबई पुलिस अधिकारियों से 100 करोड़ रुपये हर महीने की वसूली करने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि इन आरोपों को लगाने के बाद उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से ही परमबीर सिंह लापता थे। कोर्ट ने कई बार उन्हें पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन उन्होंने 3 बार उस समन की अनदेखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+