Balasahebanchi Shivsena symbol: शिंदे गुट को मिला 'दो तलवारें और ढाल'का चुनाव चिन्ह, नाम बालासाहेबांची शिवसेना
Shiv Sena Eknath Shinde faction Party symbol: शिवसेना के उद्धव गुट के बाद अब शिंदे गुट को भी चुनाव चिन्ह मिल गया है। दोनों धड़ों में जारी पार्टी के नाम और सिंबल लड़ाई के बीच अब चुनाव आयोग ने उपचुनाव के मद्देनजर सीएम एकनाथ शिंदे गुट को नया पार्टी सिंबल दे दिया है। शिंदे गुट को 'दो तलवारें और ढाल का सिंबल' अलॉट किया है। इससे पहले सोमवार को 'बालासाहेबंची शिवसेना' यानी बाला साहेब की शिवसेना दिया गया था।

'छत्रपति शिवाजी महाराज की पहचान'
चुनाव आयोग द्वारा उनके गुट को आवंटित चुनाव चिन्ह पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह 'दो तलवारें और ढाल' का प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की एक पहचान है और लोग इसके बारे में जानते हैं। बालासाहेब के शिवसैनिक आज खुश हैं। हम इस चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे और हम जीतेंगे।
दरअसल, अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर शिवसेना पर अपने-अपने दावों के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी का सिंबल फ्रिज कर दिया था। ऐसे में सोमवार को चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद उद्धव गुट को 'मशाल' चुनाव चिह्न मिला। वहीं पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे होगा। जिसके बाद उद्धव ठाकरे ने अपने सिंबल का एक पोस्टर भी जारी किया था।
वहीं शिंदे गुट की पार्टी का बालासाहेबंची शिवसेना' रखा गया है। इसी के साथ अब उपचुनाव में पार्टी 'दो तलवारें और ढाल' के सिंबल से मैदान में उतरेगी। इसे पहले सोमवार को एकनाथ शिंदे ने बाल ठाकरे के साथ अपनी पुरानी पार्टी साझा करते हुए लिखा कि अंत में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के मजबूत हिंदुत्ववादी विचारों की जीत। हम हैं बालासाहेब के विचारों के वारिस...#बालासाहेबकी_शिवसेना
आपको बता दें कि शिवसेना विधायक रमेश लटके की मौत के बाद अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां 3 नवंबर को वोटिंग होगी। ऐसे में दोनों गुट अपने-अपने दावों को लेकर चुनाव आयोग पहुंचा था।
पालघर मॉब लिंचिंग केस CBI को सौंपा
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने 2020 के पालघर मॉब लिंचिंग मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित कर दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में साधुओं के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications