क्या MVA के दबाव में उद्धव ठाकरे ने छोड़ी सीएम चेहरे की दावेदारी? जानें क्या बोले संजय राउत?
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराट्र विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। हालांकि सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास अघाड़ी दोनों ही चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है।
इस सबके बीच शुक्रवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर साफ कर दिया है कि जो महाअघाड़ी में शामिल कांग्रेस और एनसीपी निर्णय लेगी वो उन्हें मान्य होगा। ठाकरे के इस बयान के बाद शिवसेना यूटीबी सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत ने कहा कांग्रेस या एनसीपी (सपा) में से किसी को भी मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए उसका समर्थन करेंगे ये कहकर उद्धव ठाकरे ने उदारता दिखाई है।
इसके साथ ही संजय राउत ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के लिए ठाकरे का आह्वान दबाव की राजनीति का एक रूप था।
संजय राउत ने कहा "उद्धव ठाकरे की मांग में क्या गलत है? ठाकरे पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनका चेहरा सभी को स्वीकार्य है। उन्होंने अपने बारे में कुछ नहीं कहा। अगर किसी में हिम्मत है तो वह सीएम पद का चेहरा घोषित करे।"
मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन को चुनौती दी, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं, कि वे अपना सीएम उम्मीदवार घोषित करें।
उद्धव ठाकरे ने की ये अपील
बता दें, शुक्रवार को महा विकास अघाड़ी की बैठक के दौरान ठाकरे ने विपक्षी गठबंधन से आग्रह किया कि वे सबसे पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करें, न कि इस तर्क पर कि कौन सी पार्टी सबसे ज़्यादा सीटें जीतती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे कांग्रेस और एनसीपी (सपा) द्वारा घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि सीएम पद के बारे में फैसला इंडिया ब्लॉक के नेताओं को करना है।












Click it and Unblock the Notifications