Dhananjay Munde कितनी संपत्ति के मालिक हैं? जानिए कितना है सोना-चांदी और गाड़ियां
Dhananjay Munde net worth: महाराष्ट् सरकार के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता धनंजय मुंडे ने मंगवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुंडे के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में जमकर बवाल मच गया है।
धनंजय मुंडे को ये इस्तीफा बीड सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के आराेपी वाल्मिकी कराड के कारण देना पड़ा है।वाल्मिकी धनंजय मुंडे का सहयोगी और करीबी है जो संतोष देशमुख हत्याकांड का मास्टरमाइंट है। कराड की सरपंच संतोष देशमुख के शव के साथ हंसते हुए फोटो वायरल होने के बाद ही मुंडे ने इस्तीफा दिया है।

संतोष देशमुख की हत्या के सिलसिले में वाल्मीक कराड की मकोका के तहत गिरफ्तारी के कारण उनके इस्तीफे की मांग के साथ धनंजय मुंडे की संपत्ति संदेह के दायरे में आ गई है। आइए जानते हैं धनंजय मुंडे कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
कितनी संपत्ति का मालिक हैं धनंजय मुंडे?
चुनावी हलफनामें के अनुसारधनंजय मुंडे कुल 38 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। हालांकि मुंडे पर 15 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।
धनंजय मुंडे के पास है 15 करोड़ की गाड़ियां
धनंजय मुंडे के पास 15 करोड़ रुपये की गाड़ियां हैं, जिनमें टैंकर और बुलेट समेत सात गाड़ियां शामिल हैं।
धनंजय मुंडे के पास कितना है चांदी-सोना?
धनंजय मुंडे के पास 7 लाख 3 हजार कीमत का 190 ग्राम सोना और 1.5 किलो चांदी है। वहीं परिवार की बात जाए तो मुंडे के परिवार के पास सोने और चांदी सहित 30 लाख रुपये के जेवर हैं।
धनंजय मुंडे की पत्नी कितनी हैं अमीर?
धनंजय मुंडे की पत्नी और परिवार के पास करीब 53 करोड़ 80 लाख की संपत्ति है।धनंजय मुंडे की पत्नी के नाम पर 31 लाख 78 हजार की दो गाड़ियां, 620 ग्राम सोना और 22 लाख 90 हजार की डेढ़ किलो चांदी है।
बैंक में जमा है इतने करोड़ रुपये
धनंजय मुंडे और उनके परिवार के 16 बैंकों में खाते हैं जिसमें कुल जमा राशि 1 करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक है। उनके परिवार की संपत्ति में कई वाहन, आभूषण और शेयरों, बॉन्ड और बीमा पॉलिसियों में महत्वपूर्ण निवेश शामिल हैं।
धनंजय मुंडे कहां से करते हैं कमाई
चुनावी हलफनामे में धनंजय मुंडे ने अपना प्रमुख व्यवसाय खेती-किसानी बताया है। इस घोषणा पत्र के अनुसार उनकी आमदनी का श्रोत वेतन के साथ-साथ किसान के रूप में उनका व्यवसाय बताया गया है।
धनंजय मुंडे के पास कितना सोना है?
कृषि और गैर-कृषि भूमि की कीमत 7 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। बीड में एक घर और पुणे में एक फ्लैट सहित अन्य घर संपत्तियां, साथ ही पुणे, मुंबई और परली में परिवार की संपत्तियां है जिसकी कीमत कुल मिलाकर 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की हैं।
धनंजय मुंडे पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति?
2019 में धनंजय मुंडे की संपत्ति 23 करोड़ थी। 2019 से 2024 के बीच उनकी संपत्ति करीब 31 करोड़ रुपये बढ़ोत्तरी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications