मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र के इन सांसदों को मिलेगा मौका, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताए नाम
modi new cabinet ministers list: प्रधानमंत्री पद के लिए आज यानी रविवार 09 जून को शपथ ग्रहण समारोह है। नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में शाम 7 बजकर 15 मिनट पर तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई सांसद भी आज मंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।
मोदी कैबिनेट 3.0 में महाराष्ट्र के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को भी मौका मिला है। जी हां...महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कई बड़े नेताओं के नामों पर मुहर लगा दीं। दरअसल, वे (देवेंद्र फडणवीस) नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।

इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी सरकार, एनडीए सरकार में महाराष्ट्र के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को मौका मिला है। मैं उन सभी को बधाई देता हूं। नितिन गडकरी, पीयूष गोयल और रामदास अठावले फिर से सरकार का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि रक्षा खडसे और मुरलीधर मोहोल जैसे युवा सांसद भी सरकार का हिस्सा होंगे, विदर्भ क्षेत्र से एक वरिष्ठ नेता प्रतापराव जाधव भी मंत्री बन रहे हैं। डिप्टी सीएम ने शपथ लेने से पहले उन्हें बधाई दी और अपनी खुशी भी जाहिर की।
देवेन्द्र फडणवीस ने आगे कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सरकार की ओर से एक सीट-स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की पेशकश की गई थी। लेकिन उनकी मांग थी कि उनकी ओर से प्रफुल्ल पटेल का नाम तय हो चुका है और वे पहले से ही मंत्री हैं। इसलिए वे स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री का पद नहीं संभाल पाएंगे।
जब गठबंधन के साथ सरकार बनती है तो कुछ मानदंड तय करने होते हैं, क्योंकि कई पक्ष साथ होते हैं। लेकिन एक पार्टी के कारण मानदंडों को तोड़ा-मरोड़ा नहीं जा सकता। लेकिन, मुझे यकीन है कि भविष्य में जब विस्तार होगा तो उस समय उन्हें याद किया जाएगा... उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद के लिए अनुरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications