देवेंद्र फडणवीस बोले, जरूरत पड़ी तो किसानों से सीधे प्याज की खरीद करेंगे

केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को भरोसा दिया है कि अगर प्याज के किसानों को निर्यात पर लगे प्रतिबंध की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तो वह वह सीधे किसानों से प्याज की खरीद करेगी ताकि उन्हें संकट से बाहर निकाला जा सके। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों को बताया कि प्दरेश सरकार किसानों को निर्यात पर लगे प्रतिबंध की वजह से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होने देगी। माना जा रहा है कि जल्द ही नासिक के किसानों के लिए इसको लेकर सरकार की ओर से बयान सामने आ सकता है।

Devendra Fadnavis

किसानों ने शनिवार को बाजार में प्याज की नीलामी पर रोक लगा दी है, जब सरकार ने अगले साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया। नासिक जिला प्याज व्यापारी संगठन की ओर से यह फैसला लिया गया था कि प्याज की नीलामी नहीं की जाएगी।

विपक्ष के सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि प्याज के उत्पादन में 25-30 फीसदी गिरावट की वजह से इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया हैा। मैंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अपील की है कि वह इस प्रतिबंध पर फिर से विचार करें। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार किसानों से सीधे प्याज की खरीद करेगी अगर इसकी जरूरत पड़ी।

विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि किसानों को काफी मुश्किल हो रही है, प्याज के दाम 4000 रुपए प्रति क्विंटल थे जब प्रतिबंध लगा था, लेकिन अब इसके दाम 1200-1500 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। सरकार के फैसले से किसानों पर इसका नकारात्मक असर पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+