महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने गठबंधन को लेकर कहा,' शिवसेना के साथ भावनात्मक और NCP के साथ राजनैतिक समझौता

बीजेपी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के साथ भावनात्मक और NCP के साथ राजनैतिक गठबंधन है।

भिवंडी में रैली को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना के साथ भावनात्मक गठबंधन होने की बात कही। साथ ही एनसीपी के साथ राजनैतिक गठबंधन होने को बताया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी की सोच के स्वीकार्य नहीं है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी का शिवसेना के साथ भावनात्मक गठबंधन है और एनसीपी के साथ राजनीतिक गठबंधन है। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी हर उस पार्टी या नेता का स्वागत कर सकती है लेकिन कांग्रेस जैसी सोच अस्वीकार्य है।

devendra fadnavis

बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भिवंडी में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की महाविजय 2024 कार्यक्रम में बोल रहे थे।

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ हमारा भावनात्मक गठबंधन है। बीजेपी और शिवसेना 25 साल से अधिक समय से एक साथ है। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के साथ हमारा राजनैतिक गठबंधन है।

उन्होने आगे कहा कि अगले 10 से 15 साल में हम एनसीपी के साथ भी भावनात्मक गठबंधन बना सकते हैं। महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट ने पिछले साल बीजेपी से हाथ मिलाया था, जबकि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के बागी गुट इस महीने की शुरूआत में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुआ।

उपमुख्ममंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ लोगों ने बीजेपी पर शिवसेना और एनसीपी को तोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया, लेकिन, ये उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सेना थी, जिसने साल 2019 में बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी पार्टी में शामिल होना चाहता है हम उसका स्वागत करेंगे। लेकिन कांग्रेस जैसी सोच के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग तुष्टिकरण में विश्वास करते हैं वे स्वीकार्य नहीं हैं। उनके लिए एनडीए में कोई जगह नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+