देवेंद्र फडणवीस बोले- कांग्रेस और इंडी गठबंधन को नई नीति है रोज झूठ बोलो और लोगों में भ्रम फैलाओ
मुंबई की छह सीटों समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट समर्थन पर विश्ववास व्यक्त किया है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने ये बात मतदान के दिन भी दोहराई कि मतदाताओं ने 2014 में मोदी को चुना, 2019 में अपने विश्वास की पुष्टि की, और 2024 में भी उनका समर्थन करना जारी रखेंगे।

फडणवीस ने कहा पीएम मोदीजी का समर्थन करने वाला सैनिक होने पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा महाराष्ट्र' और महागंठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विपक्षी इंडिया गठबंधन भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगा रही है। इस पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा यह लोगों में भ्रम पैदा करने की विपक्ष की चाल है। उन्होंने कहा महाराष्ट्र में राज ठाकरे अब हिंदुत्व की भूमिका में आ गए हैं।
यह पूछे जाने पर एक वर्ग में यह बात फैलाई जा रही है कि भाजपा का 400 पार का नारा संविधान बदलने के लिए है इसके क्या सच्चाई है।
इसका जवाब देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा यह युद्ध की नीति है कि अगर आप किसी को कुछ समझा नहीं सकते तो उसे कन्फयूज कर दो। उन्होंने कहा कांग्रेस और पूरे विपक्ष को यकीन हो गया कि वे विकास पर, गरीब कल्याण के एजेंडे पर और भ्रष्टाचार पर नहीं लड़ सकते, तो उन्हें नई नीति सूझी कि रोज झूठ बोलो और लोगों में भ्रम फैलाओ। संविधान बदलने की बात उसी झूठ के एजेंडे का एक हिस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications