मुंबई: याकूब मेमन कब्र विवाद मामले में देवेंद्र फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

मुंबई, 08 सितंबर: 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की कब्र के सौंदर्यीकरण का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कब्र के सौंदर्यीकरण की जांच के आदेश दिए है। मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी और जल्द ही जांच शुरू की जाएगी। कब्रिस्तान में मेमन की कब्र पर लगाई गई एलईडी लाइटों को हटा दिया गया है।

Devendra Fadnavis Orders Inquiry Into Glorification Of Yakub Memons Grave

भाजपा ने आतंकवादी की कब्र के सौंदर्यीकरण को लेकर पूर्ववर्ती सरकार से सवाल उठाए हैं। क्योंकि यह उद्धव सरकार के शासन के दौरान हुआ था। गौरतलब है कि इस मामले के सामने आने के बाद लाइट की व्यवस्था को हटा दिया गया था। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे की सरकार के समय मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन की कब्र को सजाया-संवारा गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि महाविकास अघाड़ी सरकार में याकूब मेनन की कब्र को मजार बनाया गया है।

भाजपा नेता राम कदम ने ट्वीट किया, पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र उद्धव ठाकरे के CM होने पर मजार में बदल गई। क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति? शरद पवार, राहुल गांधी और उन्हें मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

वहीं बीएमसी की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि कब्र की सजावट के लिए ना बीएमसी ने एक पैसा दिया और ना ही बीएमसी की ओर से या राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई मदद की गई। हंगामे के बाद, मुंबई पुलिस ने एलईडी लाइटें हटा दीं और डीसीपी स्तर के एक अधिकारी ने कब्र के नए रूप की जांच शुरू कर दी। इस बीच, शिवसेना विधायकों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर कब्र के सौंदर्यीकरण की जांच का अनुरोध किया है।

याकूब मेमन को 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों में वित्तीय संलिप्तता के लिए दोषी ठहराया गया था। उसका भाई टाइगर मेमन उन प्रमुख संदिग्धों में से एक है, जिसके बारे में माना जाता है कि वह पाकिस्तान में छिपा हुआ है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उसे 1994 में गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+