आतंकी याकूब मेमन की कब्र को लेकर उठे विवाद के बीच एनसी नेता मुस्तफा बोले- याकूब को हीरो समझते हैं लोग
आतंकी याकूब मेमन की कब्र को लेकर उठे विवाद के बीच एनसी नेता मुस्तफा बोले- याकूब को हीरो समझते हैं लोग
जम्मृ कश्मीर , 08 सितंबर: आतंकी याकूब मेमन की कब्र को मकबरे में बदलने के विवाद के बीच एनसी नेता मुस्तफा कमाल ने विवादित बयान दिया है। फारुख अबदुल्ला के भाई मुस्तफा कमाल ने कहा है कि लोग याकूब को अपना हीरो मानते हैं।
Recommended Video

फारूक अब्दुल्ला के भाई मुस्ताफा कमाल ने कहा मुंबई ब्लास्ट के आरोपी याकूब को गलत मारा गया। 1993 के मुंबई बम धमाकों को अंजाम देने वाले याकूब मेमन की मुंबई में कब्र को सजाने पर मुस्तफा कमाल ने कहा "यह प्यार का प्रदर्शन है। यह न तो धर्म को कमजोर करता है और न ही यह गलत है। वह मर गया। याकूब ने बहुत से मुसलमानों की मदद भी की।
मुस्तफा कमाल ने कहा
मुंबई में मेमन की कब्र सजाने में कुछ नही है। यहां भी हजारों लोग आतंकियों को हीरो मानते हैं, उन्होंने आतंक का रास्ता अपनाया लोग व हम उन्हें पसंद करते हैं। जान देना कोई छोटी बात नही है। वे किसी मकसद को लेकर लड़ रहे हैं, मैं उनकी कद्र करता हूं।
भाजपा ने इस बयान की निंदा की
वहीं मेमन को लेकर मुस्तफा कमाल के द्वारा दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी भड़क चुकी है। भाजपा नेता कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि आतंकी का समर्थन करने वाला भी आतंकी ही होता है। मुस्तफा कमाल के खिलाफ भी वही कार्रवाई होनी चाहिए जो आतंकी के खिलाफ होती है।












Click it and Unblock the Notifications