विपक्ष पर देवेंद्र फडणवीस का तंज, पीएम मोदी से इनकी कोई तुलना ही नहीं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर से विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की विश्वसनीयता और नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से इनकी कोई तुलना ही नहीं है।

प्रदेश भजपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि न्यूज पोर्टल के खिलाफ जांच ने इस बात का खुलासा किया है कि कुछ ताकतें मोदी सरकार की विकास की ट्रेन को पटरी से उतारना चाहती हैं।

devendra fadnavis

बता दें कि आज सुबह दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल न्यूज क्लिक और इसके पत्रकारों के 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस ने यह आतंक विरोदी कानून यूएपीए के तहत दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि देश में चीन का प्रोपेगेंडा आगे बढ़ाया जा रहा है।

फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाले कांग्रेस में विश्वसनीयता की कमी है। इंडिया का एक भी नेता राष्ट्रीय स्तर पर लोगों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पाता है। इन लोगों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है। इन लोगों में देश के विकास को लेकर कोई विजन नहीं है।

टीएमसी की ममता बनर्जी, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी याद विपक्षी गठबंधन को नेतृत्व मुहैया नहीं करा सकते हैं। इन नेताओं के बीच मतभेद है, जोकि चुनाव के बाद और भी बढ़ जाएगा। देश के लोगों को पता है कि इंडिया गठबंधन का पीएम मोदी से कोई तोल नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। पहले दूसरे देशों के पास जाते थे, लेकिन अब विकसित देश हमारे पास आते हैं। भाजपा इंडिया गठबंधन के खिलाफ नहीं है, लेकिन जो ताकतें इनके पीछे हैं वह देश में अराजकता फैलाना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+