भूपेश बघेल पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, बोले- ये तो गोबर भी नहीं छोड़ रहे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवसी ने बिहार में हुए चारा घोटाले का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने कहा कि बिहार में लालू यादव ने चारा घोटाला किया था लेकिन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार तो गोबर तक नहीं छोड़ रही है।

राहुल गांधी के चुनावी भाषणों का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि ये लोग चुनाव में जीत के बाद गजनी हो जाते हैं, अपने वादों को भूल जाते हैं। उन्हें भूलने की बीमारी है। राहुल गांधी ने जो घोषणाएं पांच साल पहले की थी उसका क्या हुआ। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने जो घोषणाएं की थी उसका क्या हुआ।

Devendra Fadnavis

इन लोगों का वीडियो क्लिप दिखाते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये लोग अपने किए हुए वादे भूल गए और अब नई घोषणाएं कर रहे हैं। पिछले चुनाव में इन लोगों ने जो वादे किए थे उसमे से अधिकतर वादे पूरे नहीं हुए हैं।

प्रदेश में राहुल गांधी, भूपेश बघेल की सभाएं हो रही हैं लेकिन ये लोग अपने पुराने वादे भूल गए हैं। इन लोगों के भाषण को सुनकर मुझे गजनी फिल्म याद आती है। ये लोग पहले किए हुए वादे भूल जाते हैं।

अगर झूठ बोलने का कोई ओलंपिक हो तो ये लोग गोल्ड मेडल लाएंगे। इन लोगों ने शराब नीति की घोषणा की थी, कहा था कि हम गंगाजल हाथ मे लेकर कहते हैं कि शराबबंदी करेंगे।

शराब बंदी तो दूर की बात, यहां तो शराब घोटाला हो गया। यह देश का एक नायाब अजूबा है। यहां शराब पर नकली होलोग्राम लगाकर 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला हो गया। इसी पैसे को इन लोगों ने चुनाव में लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+