पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के तंज पर दिया करारा जवाब
महाराष्ट्र सरकार ने 70 पबों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं और पुणे के रेस्टोरेंट में AI कैमरे लगाने की तैयारी कर रही है। ये जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी पार्टियों के सवालों का जबाव देते हुए दी।
इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने पुणे पोर्श दुर्घटना में देवेंद्र फड़नवीस ने विपक्ष के "उड़ता पंजाब" तंज का कारारा जवाब भी दिया।

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने पोर्शे हिट एंड रन केस के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया सरकार भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठा रही है, जिसमें कैमरों का उपयोग करके प्रतिष्ठानों के बंद होने के समय और ग्राहकों की उम्र की निगरानी करना शामिल है।
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम सदन में विपक्षियों द्वारा पोर्शे हिट एंड रन केस लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए दी।
बता दें विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया था कि पुणे नशे का गढ़ बन गया है, इसकी तुलना "उड़ता पंजाब" से की जा रही है, जो सीमावर्ती राज्य में नशीली दवाओं की समस्या को दर्शाता है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पुणे एक आईटी हब और सांस्कृतिक केंद्र है।












Click it and Unblock the Notifications