आदित्य को सीएम बनाने वाले बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले- उद्धव खुद 'पागल' हो गए हैं और 'मतिभ्रम' कर रहे
लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया कि आदित्य महाराष्ट्र के सीएम होंगे। फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के दावों को खारिज का दिया और आरोप लगाया कि उद्धव खुद पागल हो गए हैं और मतिभ्रम कर रहे हैं।दरअसल, उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि वह आदित्य ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में तैयार करेंगे और खुद दिल्ली चले जाएंगे।

उद्धव ठाकरे ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बयान दिया कि वर्ष 2019 में देवेंद्र फडणवीस ने मुझसे वादा किया था कि वह आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार करेंगे और खुद दिल्ली चले जाएंगे, लेकिन अपनी बात नहीं रखी। ठाकरे ने कहा उन्होंने मुझे अपने लोगों के सामने झूठा दिखाया। उद्धव ठाकरे ने ये बयान शनिवार शाम को अपनी एक रैली में भी दोहराया।
याद रहे 2029 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा से नाता तोड़ने के बाद, उद्धव ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और एनसीपी से हाथ मिलाकर महा विकास अघाड़ी गठबंधनक की सरकार बनाई थी और स्वयं मुख्यमंत्री बने थे।
फडणवीस बोले- बालासाहेब ठाकरे के विचारों को त्याग दिया
उद्धव ठाकरे के इस बयान के बाद शनिवार को महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा हिन्दू ह्रदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे का सम्मान करते हैं करते हैं करते रहेंगे, लेकिन, हम उन लोगों का सम्मान नहीं कर सकते जिन्होंने श्रद्धेय बालासाहेब ठाकरे के विचारों को त्याग दिया।
देवेंद्र फडणवीस ने लिखा हिंदू ह्रदय सम्राट शिवसेना प्रमुख के शब्दों से मजबूत थे और कभी पीछे नहीं हटे। दिए गए हर शब्द का पालन होना चाहिए। उन्होंने कभी संकीर्ण रवैये के साथ स्वार्थ के बारे में नहीं सोचा और जीवन भर कभी झूठ नहीं बोला। यही कारण है कि वे अभी भी हमारे लिए प्यारे हैं। रोज एक काल्पनिक कहानी बनाकर किसे गुमराह करते हो? आपका अपना अधिकार? उन्होंने कहा महाराष्ट्र का समाजवाद और महाराष्ट्र का विकास कोई सलीम-जावेद की पटकथा नहीं है। समाजवाद और विकास की गंध न आये तो भी ऐसी लिपि बनाने में परेशानी में मत पड़ें। जैसा है वैसा ही जवाब दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications