Maharashtra politics: नवरात्रि के मौके पर फडणवीस सरकार ने नागपुर समेत इन शहरों को दी बड़ी सौगात

Maharashtra politics: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार की 23 सितंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और राज्य के कई जिलों के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। जिनमें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। मंगलवार मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इसकी जानकारी दी।

सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने और राज्य स्वास्थ्य गारंटी सोसायटी को वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है। सीएमओ के अनुसार, महात्मा फुले जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत योजना से प्राप्त धनराशि का उपयोग अब सीधे मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं तक आम लोगों की पहुंच बेहतर होगी।

Maharashtra politics

नागपुर-नागभीड़ नैरो गेज रेलवे लाइन की सौगात, बढ़ेगी कनेक्टिविटी

कई जिलों को विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से लाभ मिलेगा। नागपुर-नागभीड़ नैरो गेज रेलवे लाइन को ब्रॉड गेज में बदलने के लिए ₹491 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

आकोला के लिए किए गए ये ऐलान

अकोला में नगर निगम को नया बस स्टेशन, सब्जी मंडी और व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी। सोलापुर के कुंभारी गांव में, महिला बीड़ी मजदूर सहकारी संस्था द्वारा निर्मित घरों पर स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी, जिससे श्रमिकों को राहत मिलेगी।

पालघर को मिलेगा नया अस्‍पलात

वसई-विरार नगर निगम को पालघर के आचोले में एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि मिलेगी, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। नासिक रोड की महाराष्ट्र साहित्य परिषद शाखा को देवळाली गांव में जमीन दी जाएगी।

फडणवीस की कैबिनेट बैठक में क्‍या-क्‍या हुआ?

  • मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुंबई के घाटकोपर में अवैध होर्डिंग गिरने से हुई दुर्घटना की जांच समिति की रिपोर्ट को भी मंजूरी दी। समिति द्वारा सुझाए गए उपायों पर एक महीने के भीतर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।
  • सीएमओ ने बताया, "मुंबई के अंधेरी स्थित एसवीपी नगर में म्हाडा की सहायता से पुनर्विकास परियोजना शुरू होगी। इसके तहत 122 संस्थाओं और 307 जमीन मालिकों के कुल 4,973 फ्लैटों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।"
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के नुकसान का पंचनामा करने के आदेश दिए गए हैं। दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में तत्काल सहायता प्रदान करने के अधिकार जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने तुरंत मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
  • कैबिनेट बैठक में मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा भी की गई। फडणवीस ने सभी मंत्रियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+