Devendra Fadnavis Birthday: महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बारे में जानें खास बातें

Devendra Fadnavis Birthday: महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणनवीस 22 जुलाई को 53 साल के हो गए हैं। महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री देवेंद्र महाराष्‍ट्र के उन चतुर नेता हैं जिनको महाराष्‍ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सत्‍ता में वापसी का श्रेय दिया जाता है।

22 जुलाई 1970 को जन्‍में देवेंद्र फडणवीस भाजपा के वो वरिष्‍ठ नेता है जिन्‍होंने कम समय में महाराष्‍ट्र के सीएम के पद पर रहते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है।

devendra-fadnavis

महाराष्‍ट्र की राजनीति में उनके बढ़ते कदम ने सभी राजनेताओं के बीच उन्‍होंने एक मिसाल कायम की है। देवेंद्र फडणवीस ने कॉलेज से समय से ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। देवेंद्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने 1990 के दशक के मध्य में चुनावी राजनीति में प्रवेश किया। उनके जन्‍मदिन पर जानिए देवेंद्र फडणनवीस के करियर से जुड़ी खास बातें।

  • देश में इमरजेंसी के दौरान जब देवेंद्र के पिता को जेल में डाल दिया गया था तब उन्‍होंने स्थानीय इंदिरा कॉन्वेंट स्कूल में जाने से इनकार कर दिया क्‍योंकि जिस स्‍कूल में वो पढ़ते थे वहां तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का नाम लिखा हुआ था। उन्‍होंने वो स्‍कूल छोड़ दिया और आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्यालय में एडमीशन ले लिया।
  • फड़नवीस ने लॉ कॉलेज नागपुर से लॉ ग्रेजुएट हैं। उन्‍होंने बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्‍ट ग्रेजुएशन में डिग्री ली और डीएसई बर्लिन से प्रोजेक्‍ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है।
  • देवेंद्र ने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1992 में 22 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के नगरसेवक बनकर की दो साल तक सेवा की।
  • देवेंद्र फडणवीस ने 27 साल की उम्र में 1997 में नागपुर के सबसे कम उम्र के मेयर बने और देश के सबसे कम उम्र के मेयर बनने का रिकार्ड बनाया।
  • राजनीति में एंट्री करने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में एक कपड़े की दुकान के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया और खूब फेमस हुए थे।
  • 31 अक्टूबर 2014 में 44 वर्ष की उम्र में सबसे कम उम्र के महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री बने, इसके साथ ही वो राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्रियों में से एक बन गए।
  • 2019 में नागपुर दक्षिण पश्चिम से महाराष्ट्र विधानसभा से विधायक चुने गए थे।
  • 23 नवंबर, 2019 को, एनसीपी नेता अजीत पवार के समर्थन से, फड़नवीस ने दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी लेकिन सरकार बनते ही शरद पवार के मनाने पर अ‍जीत पवार पलट गए थे और उनकी सरकार चंद दिन में ही गिर गई थी।
  • 30 जून, 2022 को भाजपा ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के साथ सरकार बनाई तब देवेंद्र ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।
  • देवेंद्र फडणनवीस की पत्‍नी बैंकर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
  • देवेंद्र फडणनवीस और उनकी पत्नी अमृता दोनों टी-सीरीज़ के म्यूजिक वीडियो 'मुंबई रिवर एंथम' में हाल ही में नजर आए हें।महाराष्‍ट्र में क्‍या छिनने वाली है एकनाथ शिंदे से सीएम की कुर्सी? आनन- फानन में पहुंचे दिल्‍ली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+