महाराष्ट्र CM शिंदे के बेटे और फडणवीस पर 'मीम्स' बनाने वाला शख्स गिरफ्तार, ठाकरे गुट का कार्यकर्ता है आरोपी
महाराष्ट्र सीएम शिंदे के बेटे और डिप्टी सीएम फडणवीस पर 'मीम्स' बनाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ठाकरे गुट का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
Maharastra Controversial Memes: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे पर सोशल मीडिया पर अभद्र कमेंट करने वाले और मीम बनाने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए शख्स का नाम प्रवीण पवार बताया जा रहा है, जिसे सांगली से पकड़ा है।
जानकारी के मुकाबिक नौपाड़ा पुलिस ने सांगली से प्रवीण भाऊसाहेब पवार को सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को लेकर बनाए जा रहे मीम्स के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रवीण पवार उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की युवासेना का कार्यकर्ता भी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पहले भी ऐसा करते हुए कई नेताओं पर अभद्र टिप्पणियों को इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।
बताया जा रहा है कि 'युवसेना महाराष्ट्र राज्य' के नाम से एक सोशल मीडिया पेज पर देवेंद्र फडणवीस, श्रीकांत एकनाथ शिंदे और बीजेपी सांसद नारायण राणे जैसे कई नेताओं के खिलाफ मीम पोस्ट किए हैं।
पुलिस के मुताबिक एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर ठाणे की नौपाड़ा पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
नौपाड़ा पुलिस थाना के अनुसार, "सांगली के कड़ेगांव के प्रवीण पवार के रूप में उस शख्स की पहचाई हुई है, जिसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है। आरोपी ने कथित तौर पर श्रीकांत शिंदे, नारायण राणे, नितेश राणे, नीलेश राणे और देवेंद्र फडणवीस के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की है।












Click it and Unblock the Notifications