विधायकों को धन आवंटन पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने किया अजीत पवार का बचाव, बोले- NCP को ही नहीं दी गई तरजीह

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार का बचाव करते हुए कहा कि विधायकों को धन आवंटित करते हुए एनसीपी विधायकों को कोई तरजीह नहीं दी है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वित्त मंत्री अजित पवार ने राज्य विधानमंडल में पेश की गई पूरक मांगों में विकास कार्यों के लिए विधायकों को धन आवंटित करते समय उनका समर्थन करने वाले एनसीपी विधायकों को कोई तरजीह नहीं दी है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना विधायकों को भी फंड दिया गया है। ये कहना सही नहीं है कि केवल उन्हें (अजित पवार समर्थकों को) धन दिया गया है।

devendra fadnavis

अजीत पवार ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 41,243 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं। अनुपूरक मांगें सरकार के बजट मांगों पर मांगी जाने वाली अतिरिक्त धनराशि है। फडणवीस का स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आया, जिनमें कहा गया था कि पवार ने विधायकों के लिए पूरक मांगों में 1500 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2 जुलाई को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए शरद पवार के खिलाफ बगावत करने वाले एनसीपी विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए कम से कम 25 रुपये मिले थे, जिसमें एक एनसीपी महिला विधायक को 40 करोड़ रुपये मिले थे।

शिवसेना विधायक भरत गोगावले ने बताया कि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विधायकों को फंड आवंटन को लेकर कोई समस्या नहीं है क्योकि उन्हें उनके हिस्से से वंचित नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+