महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde बड़े हादसे में बाल-बाल बचे, दही हांडी के फंक्शन में धंस गया मंच

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे दही हांडी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नवी मुंबई में थे। कई जगहों पर उनका कार्यक्रम था। इसी दौरान घणसोली में जब वह स्टेज पर पहुंचे, तो दुर्घटना हो गई। कार्यक्रम खत्म कर शिंदे जब स्टेज से उतर रहे थे, तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी चढ़ गए। इस वजह से स्टेज नीचे धंस गया। हालांकि, घटना में किसी को चोट नहीं आई है और तुरंत स्थिति को संभाल लिया गया। इसके बाद से आयोजन की तैयारियों को लेकर सवाल तो उठ ही रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह दिन भर में शिंदे का आखिरी कार्यक्रम था। दुर्घटना उस वक्त हुई जब स्टेज से उतर रहे थे। भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के चढ़ने की वजह से इतने लोगों का भार अस्थायी स्टेज सह नहीं सका और नीचे की ओर धंस गया। फिलहाल किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है। जन्माष्टमी के मौके पर महाराष्ट्र में दही हांडी का आयोजन बहुत धूमधाम से किया जाता है। इन आयोजनों में स्थानीय विधायक, सांसद से लेकर सीएम तक हिस्सा लेते हैं।

Eknath Shinde

Eknath Shinde पूरी तरह से सुरक्षित, नहीं हुआ कोई नुकसान

घणसोली के कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे का स्टेज टूट गया, लेकिन उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बन गया। आयोजकों ने तुरंत लोगों को संभाला और स्टेज पर से भीड़ खाली कराई गई। शिंदे को स्टेज से सुरक्षित गाड़ी तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: 'मैं शिवसेना का पिता हूं', कौन हैं ये भाजपा एमएलसी, जिनके ये बोलते ही शिंदे की Shiv Sena हुई आगबबूला

एकनाथ शिंदे और पीएम मोदी की हुई थी कुछ दिन पहले मुलाकात

एकनाथ शिंदे ने कुछ दिन पहले ही परिवार के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। पिछले एक साल से उनके और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच मन मुटाव की खबरें आती रहती हैं। शिवसेना (UBT) गुट के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि शिंदे अपने पोर्टफोलियो से खुश नहीं है और उन्हें सरकार में लगातार घुटन महसूस होती रहती है।

यह भी पढ़ें: CM फडणवीस की कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे एकनाथ शिंदे और उनके करीबी नेता, क्‍या बिगाड़ेगे खेल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+