भाजपा से क्यों नाराज हैं पंकजा मुंडे? देवेंद्र फडणवीस ने इशारों-इशारों में बताई बड़ी वजह
महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे की नाराजगी पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनसीपी के साथ हमारे लोगों का झगड़ा हुआ था जो नाराजगी एक दिन में खत्म नहीं हो सकती है। इस मामले को लेकर चर्चा करेंगे।
महाराष्ट्र में इन दिनों राजनैतिक उठापटक चालू हैं, वहीं, इन हलचलों के बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो बीजेपी नहीं छोड़ रही हैं। बस वो राजनीति से फिलहाल ब्रेक ले रही हैं। इस पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पंकजा मुंडे से चर्चा करेंगे।
पंकजा मुंडे ने कहा कि साल 2019 के बाद से मैने अनेक चर्चाओं का सामना किया है। इससे मै थक गई हूं मै आज थोड़ा ब्रेक ले रही हूं। एक दो महीने का ब्रेक लेना चाहती हूं। मै ये सोचना चाहती हूं कि राजनीति कहां जा रही है, देश के क्या मिल रहा है। लोग यही देख रहे हैं कौन किस पार्टी में जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एक खबर आई थी कि मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से दो बार मिली हूं और मै बीजेपी छोड़ रही हूं। कांग्रेस में शामिल हो रही हूं, ऐसी खबरें बिल्कुल झूठी हैं। मैंने कभी किसी पार्टी के नेता से उनकी पार्टी में शामिल होने के संबंध में बात नहीं की। मैंने कभी राहुल गांधी या सोनिया गांधी को व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा, मैं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाउंगी।
वहीं, इस मामले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पंकजा मुंडे बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव और वरिष्ठ नेता हैं। उनके अपने निजी विचार हैं खासकर एनसीपी के हमारे साथ आने के बाद। यह सही है कि हमारे लोगों का NCP के साथ झगड़ा हुआ है और वे सभी इसे एक दिन में स्वीकार नहीं कर सकते। पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकजा मुंडे से बात करेंगे और मुझे विश्वास है कि वो हमारी पार्टी के साथ काम करेंगी।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications