डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिए अनिल अंबानी ग्रुप पर एक्शन के संकेत, बोले- 5 एयरपोर्ट लेंगे वापस

अनिल अंबानी ग्रुप पर महाराष्ट्र सरकार एक्शन ले सकती है। इसके संकेत महाराष्ट्र विधानसभा में डिप्टी सीएम ने ये कहकर दिया कि सरकार कंपनी से 5 एयरपोर्ट वापस ले सकती है।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि सरकार आर्थिक रूप से संकटग्रस्त अनिल अंबानी ग्रुप को उनके विकास के लिए पट्टे पर दिए गए 5 हवाई अड्डों को वापस लेने पर विचार कर रही है।

बारामती, नांदेड़, उस्मानाबाद, लातूर और यवतमाल में हवाई अड्डे 2008-09 में ग्रुप को पट्टे पर दिए गए थे।

devendra fadnavis

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हालांकि उन्होंने हवाई अड्डों का रखाव नहीं किया और न ही वैधानिक बकाया का भुगतान किया। हम राज्य के महाधिवक्ता से परामर्श करेंगे और देखेंगे कि क्या हम बकाया का भुगतान करके और बाद में कंपनी से उन्हें वापस लेकर एयरपोर्ट का चार्ज ले सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि राज्य ने अनुरोध किया था कि नवी मुंबई हवाई अड्डे को अगले साल अगस्त तक चालू कर दिया जाए। हवाई अड्डे अगले साल काम करना शुरू करना है। लेकिन, रनवे को जल्द ही अंतिम कोटिंग मिल जाएगी और हमने अनुरोध किया है कि ये अगले साल अगस्त तक संचालन शुरू कर दें।

शहर के हवाई इड्डे पर स्लॉट की कमी पर कांग्रेस के अशोक चव्हाण के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एक बार नवी मुंबई एयरपोर्ट तैयार हो जाएगा तो कनेक्टिविटी, लैंडिंग स्लॉट बढ़ जाएंगे। मुंबई एयरपोर्ट में केवल एक रनवे है और ये देश सबसे बड़ी संख्या में टेक ऑफ और लैंडिंग संभालता है।

हमारे पास नोडल एजेंसी होगी जो हवाई अड्डों को संभालेगी। हम सीएम के साथ एक बैठक करेंगे और तीन महीने एक व्यापक योजना लेकर आएंगे।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अमरावती हवाई अड्डे पर काम चल रहा है और राज्य शिरडी एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में डेवलप कर रही है। शिरडी एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के लिए 650 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार कराड एयरपोर्ट की योजना पर काम कर रही है लेकिन स्थानीय लोग अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। पश्चिमी महाराष्ट्र से कनेक्टिविटी में सुधार के लिए हमें निश्चित रूप से वहां एक एयरपोर्ट की आवश्यकता है। कोल्हापुर में बाढ़ के दौरान इलाके तक पहुंचना मुश्किल था। बड़ी संख्या में विधायकों ने अपने जिलों के लिए हवाई संपर्क से संबंधित सवाल उठाए। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि वो सत्र समाप्त होने से पहले इस मु्द्दे पर अपने कक्ष में एक बैठक आयोजित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+