महाराष्ट्र: अन्य राज्यों में भी जमकर प्रचार कर रहे देवेंद्र फडणवीस, केरल में BJP उम्मीदवार के लिए मांगे वोट
Maharashtra News: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर बीजेपी जमकर चुनाव प्रचार में जुट गई है। इस बार 400 के पार सीट जीतने के लिए बीजेपी ने महा अभियान शुरू कर दिया है। इसको लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस धुआंधार प्रचार कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के अलावा वे अन्य राज्यों में भी प्रचार कर रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने रविवार को केरल के कोल्लम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जी कृष्ण कुमार के लिए वोट मांगे। उन्होंने आयोजित सार्वजनिक बैठक में भाग लिया और विशाल जनसमूह को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने सभी से इस चुनाव में उन्हें रिकॉर्ड मतों से जिताने का आग्रह किया। सीपीएम और कांग्रेस की सरकार ने दशकों से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, अराजकता और तुष्टीकरण की गंदी राजनीति को बढ़ावा देकर केरल की जनता को धोखा दिया है।
विपक्षी दल देश विरोधी ताकतों को बढ़ावा देकर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आज यहां एकत्र हुए लोग विकास के लिए वोट करेंगे और माननीय मोदी जी को भारत का पीएम बनाएंगे। इसी संकल्प के साथ कोल्लम लोकसभा के साथ-साथ पूरे केरल में फिर से सबसे अधिक वोटों से कमल खिलेगा। इस अवसर पर संदीप पचायिल जी, बी.बी. गोपकुमार जी, के.सोमन जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- OPINION: 'केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी बीजेपी', भूख हड़ताल पर बैठे सीएम मान












Click it and Unblock the Notifications