शरद पवार की दलबदली रणनीति तो शिंदे पर क्यों लगा रहे विश्वासघात का आरोप: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी शरद पवार पर हमला बोला है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को NCP प्रमुख शरद पवार ने हमला किया। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दावा करते हुए कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे का बीजेपी के साथ गठबंधन बनाने का निर्णय विचारधारा पर आधारित था। एनसीपी उन पर आरोप लगा रही है जबकि शरद पवार ने दलबदली की थी तो उसे रणनीति बताया गया। वहीं, शिंदे के गठबंधन को विश्वासघात क्यों बताया जा रहा है।

डिप्टी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो लोग सत्तारूढ़ गठबंधन पर सवाल उठाते हैं, उन्हें अपने पिछले कार्यों पर विचार करना चाहिए। वास्तव में चौंकाने वाली बात ये है कि एनसीपी ने भी शिंदे गुट पर सवाल उठाए हैं और बीजेपी के साथ गठबंधन करने के फैसले को विश्वासघात बताया है।

devendra fadnavis

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि जब आप उनके कार्यों के बारे में बात करते हैं तो वे परेशान हो जाते हैं। साल 1978 में शरद पवार महाराष्ट्र में वसंत दादा पाटिल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री थे। पवार ने 40 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी। पवार के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट ने दक्षिणपंथी जनसंघ सहित विपक्ष से मदद मांगी।

फडणवीस ने बताया कि जब पवार ने सरकार बनाने के लिए विद्रोह किया, तो इसे एक रणनीति के रूप में स्वीकार किया गया। लेकिन, जब एकनाथ शिंदे ने भी ऐसा ही किया, तो उन पर विश्वासघात का आरोप लगाया गया। अब, तथ्यों को स्वीकार करने के बजाय, पवार या तो मुद्दे को टालने की कोशिश कर रहे हैं या जानबूझकर इसे भटका रहे हैं।

मराठा ताकतवर के बयान पर बोलते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मै प्राथमिक विद्यालय (1978 में) में था। मुद्दा ये नहीं है कि मैं प्राइमरी स्कूल में था या मेरा जन्म हुआ था। 1978 में पवार वसंत दादा पाटिल सरकार से अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट सरकार बनाई और सीएम बने। कम से कम शिंदे के मामले में तो उनके पास औचित्य है। शिंदे गुट हिंदुत्व विचारधारा पर कोई समझौता नहीं करना चाहता था।

ओबीसी मुद्दा भी दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के बीच विवाद का मुद्दा बनकर उभरा है। फडणवीस का ये आरोप कि NCP ने हमेशा ओबीसी नेताओं को बड़े पद देने से इनकार किया है, ने पवार की तीखी आलोचना की।

पहले राज्य राकांपा अध्यक्ष छगन भुजबल थे जो ओबीसी समुदाय का प्रतिनिधित्व करते थे। इसके बाद पवार ने कुछ एनसीपी नेताओं के नाम गिनाए जो ओबीसी समुदाय से आते थे। राकांपा प्रमुख ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि वह (फडणवीस) कितना पढ़ते हैं या जानते हैं।

पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने ये आरोप नहीं लगाए हैं। भुजबल ने मांग की थी कि राज्य राकांपा अध्यक्ष की भूमिका के लिए ओबीसी नेताओं पर विचार किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+