Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Taukate का कहर: गेटवे ऑफ इंडिया से टकराती ऊंची-ऊंची लहरों का खौफनाक Video देख डरे लोग

मुंबई, 18 मई। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच भारत के तटीय राज्यों को अब भीषण चक्रवाती तूफान 'तौकते' का कहर भी झेलना पड़ रहा है। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में लोगों की जान-माल का भारी नुकसान पहुंचा है। महाराष्ट्र के मुंबई में भी तौकते का भयानक रूप देखने को मिल रहा है, तेज हवाओं के चलते समुद्र में उठी ऊंची-ऊंची लहरों ने लोगों के मन में खौफ बिठा दिया है। राहत की बात यह है कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद समुद्री किनारों को खाली करा दिया गया है।

Recommended Video

    Cyclone Tauktae: Gujarat से लेकर Maharashtra तक, तौकते ने मचाई तबाही, Video | वनइंडिया हिंदी
    'तौकते' की तबाही का वीडियो वायरल

    'तौकते' की तबाही का वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर 'तौकते' से होने वाले नुकासान और तबाही की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, इस बीच मुंबई की एक वीडियो ने सभी को डरा दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि अरब सागर से उठने वाली ऊंची-ऊंची लहरे गेटवे ऑफ इंडिया से टकरा रही हैं। लहरें इतनी तेज हैं कि समुद्र का पानी सड़क पर भी आ रहा है। तेज हवाओं से बनी खतरनाक लहरों ने गेटवे ऑफ इंडिया के दिवारों को भी नुकसान पहुंचाया है।

    ताज होटल से रिकॉर्ड किया गया वीडियो

    ताज होटल से रिकॉर्ड किया गया वीडियो

    ऐसा प्रतीत होता है कि इस वीडियो को गेटवे ऑफ इंडिया के ही सामने खड़े मशहूर ताज होटल से रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह के कई और वीडियो सामने आए हैं जिसमें समुद्र का विकराल रूप देख किसी का भी हाथ-पैर कांपने लगे। वीडियो में मुंबई के फेमस गेटवे ऑफ इंडिया स्मारक की दीवारों से लहरों को टकराते हुए देखा जा सकता है। समुद्र का लेवल भी सामान्य दिनों से अधिक दिखाई दे रहा है।

    सोमवार को 114 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

    सोमवार को 114 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं

    वीडियो के बैकग्राउंड में तेज हवाएं भी सुनी जा सकती हैं। मुंबई में सोमवार दोपहर 114 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, क्योंकि चक्रवाती तूफान मुंबई तट के करीब से गुजरा था। वीडियो को सोशल मीडिया पर 13 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इसे देख यूजर्स भी डर गए हैं और हालात जल्द सामान्य होने की दुआ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो में खौफनाक दृश्यों को चौंकाने वाला बताया।

    मुंबई में हुई रिकॉर्ड बारिश

    मुंबई में हुई रिकॉर्ड बारिश

    बता दें कि अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान तौकते मुंबई से तो चला गया है, लेकिन अपने पीछे भयावह मंजर छोड़ गया है। सोमवार को मुंबई में तेज हवाओं और भारी बारिश की वजह से सार्वजनिक संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। मुंबई में साल के पहले चक्रवाती तूफान के कारण 230 मिमी बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि मुंबई के इतिहास में यह मई में लगातार 24 घंटे की बारिश का सबसे रिकॉर्ड आंकड़ा है।

    यह भी पढ़ें: Cyclone Tauktae: मुंबई के डॉप्लर रडार ने फिर दिया धोखा, तौकते के आगे काम करना किया बंद

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+