Prithvi Shaw Selfie Row: सपना गिल की जमानत अर्जी मंजूर, वकील ने कहा- क्रिकेटर के खिलाफ कंप्लेन करेंगे
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद मामले में आरोपी महिला की जमानत अर्जी मंजूर हो गई है। सपना के वकील ने कहा, वे पृथ्वी शॉ के खिलाफ IPC के तहत कंप्लेन दर्ज कराएंगे।

Prithvi Shaw Selfie Row मामले में क्रिकेटर की परेशानी बढ़ सकती है। पृथ्वी शॉ सेल्फी विवाद पर आरोपी महिला सपना गिल के वकील ने बताया कि सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद अंधेरी कोर्ट में जमानत याचिका दायर की। उन्होंने कहा कि अदालत ने सपना की बेल एप्लिकेशन मंजूर कर ली है।
सपना गिल की जमानत
सपना गिल के वकील काशिफ अली खान ने कहा, पुलिस ने और तीन दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन मजिस्ट्रेट समझ गए कि इस मामले में कई पेंच हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता और जमानत की अहमियत समझते हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल की जमानत अर्जी स्वीकार की गई है।
क्रिकेटर के खिलाफ कंप्लेन करेंगे वकील
एडवोकेट काशिफ अली खान ने कहा, पृथ्वी शॉ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354, 509, 351, 324, 323 और अन्य के तहत आज दर्ज की जाएगी शिकायत। उन्होंने 17 फरवरी को मामला सामने आने के बाद दावा किया था, क्रिकेटर नशे की हालत में थे और उन्होंने बैट से सपना पर हमला किया।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी क्लिक कराने के बहाने दो लोगों ने हमला किया। वायरल वीडियो में महिला और पुरुष को मुंबई में शॉ के साथ घातक और आपत्तिजनक बर्ताव करते देखा गया। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोस्त के साथ डिनर करने मुंबई के होटल / रेस्त्रां पहुंचे शॉ ने सेल्फी लेने से मना किया। सनकी फैंस ने सेल्फी को लेकर हाथापाई शुरू कर दी।

पृथ्वी शॉ की कार पर घातक अटैक
मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने बुधवार, 15 फरवरी को आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव की कंप्लेन के अनुसार, पहले शॉ को ले जा रही कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया गया, फिर आरोपी ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठे मुकदमे की धमकी दी। महिला ने पृथ्वी शॉ और उसके दोस्तों पर मुंबई के फाइव स्टार होटल के बाहर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया












Click it and Unblock the Notifications