Maharashtra: सीएम चेहरे को लेकर महाअघाड़ी में जंग हुई तेज, संजय राउत बोले- कोई उम्मीदवार है तो नाम बताएं
Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाविकास अघाड़ी (AVA) में मुख्यमंत्री उम्मीदवार कौन होगा? इसको लेकर गठबंधन में महासंग्राम छिड़ चुका है। महा अघाड़ी में शामिल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और शिवसेना (UBT) के बीच आंतरिक कलह साफ नजर आने लगी है।
मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के बीच चल रही जंग के बीच सांसद संजय राउत ने अब सीधे कांग्रेस से कह दिया है कि "अगर उनके पास मुख्यमंत्री पद का कोई उम्मीदवार है तो उसका नाम बताए।"

संजय राउत का ये बयान राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले के बयान के बाद आया है। राउत ने पटोले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "नाना पाटोले सही हैं। उन्होंने कहा 2019 के चुनावों में कहा गया था कि उद्धव ठाकरे सीएम बनेंगे।
संजय राउत ने कहा अगर पटोले के पास सीएम पद के लिए कोई और चेहरा है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से कहना चाहिए। मुझे कोई आपत्ति नहीं है अगर कांग्रेस इसके लिए कोई नाम रखती है और सार्वजनिक रूप से घोषणा करती है। हम नेता पटोले के नाम का स्वागत करेंगे।"
संजय राउत ने इस बात पर जोर दिया कि महाराष्ट्र को हमेशा एक स्पष्ट नेता की जरूरत रही है। उन्होंने दोहराया कि अगर कांग्रेस के पास सीएम पद के लिए कोई उम्मीदवार है, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा करनी चाहिए। राउत द्वारा पारदर्शिता के आह्वान का उद्देश्य महा विकास अघाड़ी गठबंधन के भीतर नेतृत्व को स्पष्ट करना है।
जानें सीएम उम्मीदवार को लेकर क्या बोले थे नाना पटोले?
बता दें बीते सप्ताह कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक परंपरा को उजागर करते हुए कहा था गठबंधन में, ज़्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी को आम तौर पर मुख्यमंत्री नियुक्त करने का अधिकार मिलता है। मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फ़ैसला आम तौर पर उस पार्टी के शीर्ष नेता करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications