'ये बुर्का पहन कर चुनाव लड़े, नहीं तो जूते पड़ेगे, शिंदे की शिवसेना के लिए ये क्या बोल गए संजय राउत
Maharashtra News: महाराष्ट्र के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग शुरू हो चुकी है। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाअघाड़ी दोनों ही एक दूसरे पर हमले का एक भी मौका छोड़ रही हैं।
एकनाथ शिंदे गुट की विधायक यामिनी जाधव ने मुस्लिम महिलाओं को बुर्का बांटकर विपक्षी दलों को बड़ा मौका दे दिया है। जाधव के मुस्लिम महिलाओं को बुर्का बांटते ही राज्य में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। शिंदे गुट की विधायक के बुर्का वितरण कार्यक्रम को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता के संजय राउत लगातार हमले कर रहे हैं।

शिंदे सेना को बुर्का पहनकर चुनाव लड़ना होगा
शुक्रवार को संजय राउत कहा "शिंदे सेना को बुर्का पहनकर चुनाव लड़ना होगा, नहीं तो लोग उनके चेहरे देखकर उन्हें जूते मारेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुर्का के खिलाफ युद्ध छेड़ा और अब उनके गठबंधन के लोग बुर्का बांट रहे हैं। ये लोग पाखंडी हैं, चुनाव जीतने के लिए ये किसी भी हद तक जा सकते हैं।
कांग्रेस बोले- ये लोग पाखंडी हैं
वहीं कांग्रेस विधायक अमीन पटेल ने बुर्का बांटने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा "उनके (भाजपा) गठबंधन के लोग मस्जिदों में घुसकर लोगों को मारने की बात करते हैं। वे कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हैं, ट्रेनों में मुसलमानों को पीटा जाता है, दरगाहों पर हमले किए जाते हैं। बुर्का बांटकर ये लोग क्या दिखाना चाहते हैं? ये लोग पाखंडी हैं।"
बुर्का बांटते ही मचा घमासान
बता दें एकनाथ शिंदे गुट की विधायक आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने विधानसभा क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं के लिए 7 सितंबर को भव्य बुर्का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन की जगह- जगह पर होर्डिंग और पोस्टर भी लगवाए। शिंदे गुट की विधायक के बुर्का वितरण कार्यक्रम का वीडियो वायरल हो गया। जिसके भाजपा की सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना विपक्ष के निशाने पर आ गई।
भाजपा ने "बुर्का राजनीति" से किया किनारा
वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष शेलार ने भी इस मुद्दे पर कहा "हर किसी को यह तय करने का अधिकार है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र में क्या वितरित करना है लेकिन भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती है। हम बुर्का बांटने के कार्यक्रम का समर्थन नहीं कर सकते।"












Click it and Unblock the Notifications