महाविकास अघाड़ी गठबंधन में मुंबई के लिए सीट बंटवारे पर बनी सहमति, 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस: सूत्र
Maharashtra News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन के भीतर मुंबई के लिए सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद मुंबई की छह में से दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
सूत्रों के अनुसार, चौंकाने वाली बात है कि जिस उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट पर पहले संजय निरुपम चुनाव लड़ते थे, उसको उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी को आवंटित कर दिया गया है।

जानें कितनी सीट मिली उद्धव सेना को
वहीं, मुंबई की छह लोकसभा सीटों को एमवीए घटकों के बीच बंटवारा कर दिया गया है। जिसमें कांग्रेस मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर पूर्व से चुनाव लड़ेगी। दूसरी ओर उद्धव सेना (यूबीटी) मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर पश्चिम से अपने उम्मीदवार उतारेगी।
उद्धव सेना को 22 सीटें मिलने की उम्मीद
कांग्रेस कुल 48 लोकसभा सीटों में से 19 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 29 सीटें उद्धव सेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच बांटी जाएंगी। उद्धव सेना को 22 सीटें मिलने की उम्मीद है। शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।
टिकट ना मिलने से संजय निरुपम नाराज
वहीं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी में दलबदल का सिलसिला जारी है। मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अपनी सीट गंवाने के बाद संजय निरुपम का असंतोष पार्टी की आंतरिक चुनौतियों को बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें- MP Congress Candidates: राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और गुना से अरुण यादव लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने लगाई मुहर?












Click it and Unblock the Notifications