MP Congress Candidates: राजगढ़ से दिग्विजय सिंह और गुना से अरुण यादव लड़ेंगे चुनाव, कांग्रेस ने लगाई मुहर?

Madhya Pradesh Congress Candidates List: कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से अपने दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस उन्हें उनकी परंपरागत लोकसभा सीट राजगढ़ से टिकट दे सकती है। दिग्विजय सिंह ने पिछली बार भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजामया था, लेकिन भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं गुना लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस अरुण यादव को चुनाव लड़वा सकती है। यहां पर वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनौती दे सकते हैं, जो अपनी परंपरागत सीट से ही इस बार भी भाग्य आजमा रहे हैं।

digvijay singh

पहले राजगढ़ से सांसद रह चुके हैं दिग्विजय
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधानसभा से कई बार चुनाव जीत चुके हैं और लंबे समय तक एमपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। लेकिन, उससे पहले वे राजगढ़ लोकसभा सीट का ही प्रतिनिधित्व करते थे। बाद में उन्होंने राज्यसभा का रुख कर लेने में भलाई समझी।

दिग्विजय 1984 से लेकर 1994 तक लगातार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतते रहे हैं। इसलिए, कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उन्हीं की परंपरागत सीट से इस बार आजमाने का मन बनाया है। हालांकि, वे खुद इस बार चुनाव लड़ने से कन्नी काटते नजर आ रहे थे।

2019 में भोपाल में बुरी तरह हारे थे दिग्विज सिंह
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें भोपाल से टिकट दिया था। लेकिन,बीजेपी की प्रजा सिंह ठाकुर ने उन्हें 3.64 लाख से भी ज्यादा वोटों को अंतर से हरा दिया था। पिछले साल नवंबर में राज्य विधानसभा चुनाव में जिस तरह से बीजेपी के हाथों कांग्रेस की करारी हार हुई, उससे उनके लिए राजगढ़ सीट पर जीत हासिल करना इस बार भी आसान नहीं होगा।

अरुण यादव को मिल सकता है गुना से मौका
जहां तक अरुण यादव की बात है तो दिग्विजय और कमलनाथ के बाद वे भी मध्य प्रदेश के एक कद्दावर कांग्रेसी नेता हैं। वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं और यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्र में भी मंत्री रहे हैं।

कुछ समय पहले अरुण यादव ने गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट की उम्मीद की थी, जहां वे कांग्रेस के पूर्व दिग्गज और अभी राज्यसभा सांसद सिंधिया को टक्कर दे सकते हैं।

2019 में कांग्रेस के टिकट पर सिंधिया अपने ही एक करीबी भाजपाई उम्मीदवार केपी यादव से चुनाव हार गए थे। ऐसे में गुना सीट में अगर अरुण यादव के नाम पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति फाइनल मुहर लगाती है तो यहां मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+