NCP Political Crisis: 'शरद-उद्धव मिलकर BJP को महाराष्ट्र से उखाड़ फेंकेंगे', कांग्रेस नेता नाना पटोले की ललकार

NCP Political Crisis: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट शिवसेना का इतिहास याद दिलाती है। अब शरद पवार और उद्धव ठाकरे एक साथ बीजेपी को महाराष्ट्र से धकेलने की योजना बना रहे हैं।

महाराष्ट्र में सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शिवसेना की तरह दो फाड़ की स्थिति पैदा हुई। अजित पवार बीजेपी-शिंदे गुट की शिवसेना के साथ हो लिए और डिप्टी सीएम बन गए। अजित पवार अपने साथ-साथ 30 विधायकों को भी ले गए। जिसमें से 9 ने शिंदे सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली।

उधर, राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार अब अपनी चाल चलने की तैयारी में हैं। इसी बीच अब महाविकास आघाड़ी के भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में महाविकास अघाड़ी में शामिल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।

Nana Patole

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि मैं, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर पूरे महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। हम महाराष्ट्र की धरती से बीजेपी के तानाशाही शासन को उखाड़ फेंकने की योजना बना रहे हैं।

शरद पवार को उद्धव ठाकरे का साथ

आपको बता दें कि पिछले साल शिवसेना में बगावत की सुर सुनाई दिए थे। जिसके चलते शिवसेना में टूट के बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के साथ अपनी सरकार बनाई। उस वक्त एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उद्धव ठाकरे का समर्थन किया था।

उन्होंने दावा किया था कि महाविकास अघाड़ी जल्द ही उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सत्ता हासिल करेगी। शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे के नेतृत्व पर भरोसा जताया और विश्वास जताया कि वह शिवसेना का पुनर्निर्माण करेंगे। ऐसे में अब तस्वीर कुछ इस तरह नजर आ रही है कि उद्धव ठाकरे शरद पवार का समर्थन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+