'अंदर थे कोरे कागज', राहुल गांधी रैली में बेटी 'लाल किताब' तो बीजेपी ने घेरा, कांग्रेस ने यूं किया पलटवार

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले राहुल गांधी द्वारा दिखाई गई 'लाल किताब' की चर्चा फिर से शुरू हो गई। जी हां.. राहुल गांधी ने अपनी नागपुर रैली के दौरान संविधान की कॉपी यानी 'लाल किताब' बांटी। इस दौरान बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर संविधान को नोटपैड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। साथ ही, खाली प्रतियां वितरित करने का आरोप भी लगाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर के सुरेश भट सभागार में बुधवार को संविधान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों को संविधान की 'लाल किताब' बांटी गई थी। इस पर महाराष्ट्र भाजपा को कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया। बीजेपी ने कोरे कागज का हवाला देते हुए इसका वीडियो वायरल कर दिया।

Rahul Gandhi

बीजेपी ने जारी किया वीडियो
महाराष्ट्र बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए। वीडियो में 'भारत का संविधान' लेबल वाली पुस्तकों को दिखाया गया है, जिनमें पहले पृष्ठ पर प्रस्तावना को छोड़कर केवल खाली पृष्ठ हैं। इस दौरान बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेता को आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी करार दिया।

महाराष्ट्र भाजपा ने ट्वीट किया, "कांग्रेस इस तरह भारत के संविधान को मिटाना चाहती है। डॉ बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा लिखे गए सभी कानून मिटा दिए जाने चाहिए। इसीलिए राहुल गांधी ने भविष्यवाणी की थी कि अंतरिम रूप से आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा।

बीजेपी ने आगे कहा, 'डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और उनका संविधान कोई चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि भारत और भारतीयों के जीवन का आधार है। इसलिए जनता संविधान विरोधी कांग्रेस को सबक सिखाएगी।' तो वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गांधी के हाथ में "लाल किताब" दिखाने की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि इससे "शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों" से उनका संबंध पता चलता है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के खिलाफ दो दिन पहले लगाए गए मेरे आरोप 'शहरी नक्सलियों' के प्रति उनके झुकाव के बारे में सच साबित हुए हैं। उन्होंने लाल किताब दिखाई और शहरी नक्सलियों और अराजकतावादियों से (राजनीतिक रूप से) मदद मांगने की कोशिश की।"

कांग्रेस ने अब कुछ यूं दिया जवाब
पलटवार करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा पर झूठी कहानी फैलाने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने एक्स पर लिखा,'पूरा भारत जानता है कि भाजपा और आरएसएस वास्तविक संविधान के दुश्मन हैं, चाहे वे कोरी किताब पर संविधान का आवरण लगाकर झूठी कहानी फैलाने की कितनी भी कोशिश करें।

पार्टी ने कहा,'भाजपा की रणनीति संविधान को बचाने वालों पर झूठे आरोप लगाकर संविधान को खत्म करने की है। लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की संविधान प्रेमी जनता भाजपा की इस धूर्त साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देगी।'बता दे,लोकसभा चुनाव के पहले से कांग्रेस, बीजेपी को संविधान के मुद्दे पर घेर रही है।

कांग्रेस तब आरोप लगा रही थी कि बीजेपी फिर से सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी। हालांकि, इसके बाद भी बीजेपी गठबंधन केंद्र में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहा। लेकिन, कांग्रेस ने इस मुद्दे को अब तक नहीं छोड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+