Congress Bharat Jodo Yatra लेकर महाराष्ट्र पहुंची, राहुल के साथ शरद पवार और आदित्य ठाकरे भी पदयात्रा करेंगे
Congress Bharat Jodo Yatra के तहत महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। Rahul Gandhi के साथ अब NCP chief Sharad Pawar और Shiv Sena नेता Aditya Thackeray भी पदयात्रा करेंगे। Congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi NCP chief Sharad pa
Congress Bharat Jodo Yatra के तहत महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। Rahul Gandhi कई राज्यों से गुजरते हुए अब उस धरती पर पहुंचे हैं, जहां कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस सरकार से बाहर हुई है। शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन में NCP chief Sharad Pawar की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। भले ही तीनों पार्टियों की सरकार गिर गई है, लेकिन कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना अब भी साथ दिख रहे हैं।

महाराष्ट्र पहुंची Bharat Jodo Yatra
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने बताया है कि Shiv Sena नेता Aditya Thackeray और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार कांग्रेस की पदयात्रा- भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को ही प्रवेश कर चुकी है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे।

और भी नेताओं के कांग्रेस के साथ आने की संभावना
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और 2008 में मुख्यमंत्री रह चुके अशोक चव्हाण ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में एनसीपी के जयंत पाटिल, सांसद सुप्रिया सुले और जितेंद्र अवध कल (10 नवंबर को) शामिल होंगे।

क्या है भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि राहुल गांधी महाराष्ट्र पहुंचने से पहले तेलंगाना केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मैराथन वॉक पूरी कर चुके हैं। सोनिया गांधी भी यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी के अभियान भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता प्रदेश के बुद्धिजीवियों, विभिन्न समुदायों के नेताओं से मिल रहे हैं। जिन प्रमुख लोगों से राहुल मिलते हैं, इनमें खेल, व्यवसाय और मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल हैं। दिलचस्प है कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications