महाराष्ट्र: बिना परमिशन दुबई ले जाई जा रहीं बकरी और भेड़ें, कोस्ट गार्ड और कस्टम टीम ने पकड़ा

महाराष्ट्र के रत्नागिरी तट पर भारतीय कोस्ट गार्ड और कस्टम की टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान 3500 अवैध पशुधन की तस्करी को रोका।

coast gaurd

भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ पुणे के कस्टम अधिकारियों ने रत्नागिरी तट पर एक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम द्वारा अवैध रूप से 3500 पशुधन (बकरी और भेड़ों ) के निर्यात के प्रयास को फेल कर दिया।

महाराष्ट्र के विजयदुर्ग बंदरगाह से दुबई ले जाई जा रही बकरी और भेड़ों को अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही राहत कार्य शुरू कर व्यापक जांच शुरू कर दी है।

पुणे कस्टम कमिश्नरेट को महाराष्ट्र के कोंकण तट पर भारत के बाहर बकरियों और भेड़ों को ले जाने की अपुष्ट सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद बंदरगाह पर नजर रखी जाने लगी। इसके बाद अधिकारियों ने देखा कि भेड़ बकरियों को गुजरात की आपूर्ति के लिए न ले जाकर दुबई की ओर जहाज मोड़ दिया गया।

पशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह को अधिकारियों ने पकड़ लिया। साथ ही पोत को जयगढ़ बंदरगाह ले जाया गया। जहां अधिकारियों ने पोत की गहन जांच की। साथ ही जहाज, चालक दल और कार्गो को जांच के लिए हिरासत में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+