महाराष्ट्र के रत्नागिरी और रायगढ़ में बाढ़ से हालात बेकाबू, सीएम उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक
मुंबई, 22 जुलाई: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश का दौरा जारी है। ऐसे में भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य के कई जिलों में बाढ़ से स्थिति बेकाबू हो गई है। रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ से लोगों के घरों में पानी भर गया है। वहीं रत्नागिरी में पानी से भरी गली में डूबने से 54 वर्षीय महिला की मौत हो गई। राज्य में हो रही तेज बारिश के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक बुलाई।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश के कारण रत्नागिरी और रायगढ़ जिलों में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक की। उन्होंने आपदा प्रबंधन इकाइयों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिए हैं। इधर, एनडीआरएफ ने बयान जारी देते हुए बताया कि बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो और टीमों को लगाया गया है। एक टीम खेड़, रत्नागिरी और दूसरी पुणे से महाड, रायगढ़ में तैनात की जाएगी।
महाराष्ट्र के पुणे, नासिक, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पश्चिमी जिलों सतारा, कोल्हापुर के तटीय जिलों में भारी बारिश भारी के चलते पानी की सैलाब उठा हुआ है। स्थिति यह हो गई कि बड़ी और छोटी सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रत्नागिरी जिले के कुछ हिस्से भारी बारिश के कारण आंशिक रूप से पानी में डूब गए हैं।
मूसलाधार बारिश के चलते हालात यह हो गए है कि कई जिलों की दुकानों, ऑफिस सहित घरों और अंडर ग्राउंड फ्लैट तक बाढ़ का पानी बुरी तरह से घुस गया है। लोगों को घरों के अंदर या फिर छत पर फंसे हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा और कोल्हापुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, तो मुंबई, पालघर और ठाणे सहित 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications