पीएम मोदी ने बाल ठाकरे के भव्य राम मंदिर का सपना किया पूरा: सीएम एकनाथ शिंदे
सीएम एकनाथ शिंदे ने ठाणे से हजारों रामभक्तों के साथ अयोध्या के लिए रवाना हुई ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को अयोध्या में राम लला के दर्शन करेंगें। वहीं, 3000 से ज्यादा लोगों से भरी दो ट्रेन को सीएम शिंदे ने कल यानी शुक्रवार को रवाना कर दिया था। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताते हुए उनको धन्यवाद कहा।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम मोदी ने अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर बनाने का संकल्प लिया है। ये बाला साहेब ठाकरे का भी एक सपना था, जिसे पीएम मोदी पूरा कर रहे हैं। मै सभी हिंदू भाईयों की ओर से उनका आभारी हूं। ये हम सभी के लिए बड़े ही गर्व की बात है।
इसके साथ ही उन्होंने आदित्य ठाकरे के साथ अपनी पिछली यात्रा को याद करते हुए कहा कि कई कार्यकर्ता पिछली बार अयोध्या जाना चाहते थे, लेकिन वे नहीं जा सके। लेकिन इस बार सभी शिवसैनिकों में काफी उत्साह है। साथ ही 3 हजार से ज्यादा सैनिक दो ट्रेनों से रवाना हुए हैं।
वहीं, एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी में भी तैयारियां जोरों से हैं। शिवसैनिकों ने लखनऊ से लेकर अयोध्या तक लगभग 1500 बैनर और पोस्टर लगाने शुरू कर दिए है।
अगर सीएम के कार्यक्रम की बात करें तो महाराष्ट्र के सीएम 9 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेंगे। साथ ही रामलला, हनुमान गढ़ी दर्शन पूजन, राम मंदिर के निर्माण का निरीक्षण, आरती के साथ ही लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेंगे। शाम को सरयू आरती के बाद वो वापस मुंबई लौट जाएंगे।
ये भी पढ़ें: 'पिता के नाम पर बचे हुए हो...', देवेंद्र फडणवीस की आलोचना मामले में उद्धव ठाकरे पर भड़के नारायण राणे












Click it and Unblock the Notifications