'पिता के नाम पर बचे हुए हो...', देवेंद्र फडणवीस की आलोचना मामले में उद्धव ठाकरे पर भड़के नारायण राणे

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे देवेंद्र फडणवीस की आलोचना पर घिरे हुए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने मेरी हत्या की सुपारी देने की कोशि

Narayan rane

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर आलोचनात्मक टिप्पणी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक बार फिर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे उनकी हत्या करवाना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उद्धव अपने पिता के नाम के कारण बचे हुए हैं।

बीजेपी केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे जब मुख्यमंत्री पद पर आसीन थे। तब उन्होंने मुझे मारने के लिए कई लोगों को सुपारी देने की कोशिश की थी, लेकिन उनमें से कोई भी मुझे छू नहीं पाया। ऐसे कई लोगों के फोन आए और उन्होंने चेतावनी दी।

इसके साथ ही मंत्री नारायण राणे ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे अपनी सीएम पद की कुर्सी खो चुके हैं जो उन्हें दोबारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। उन्हें अब अपने घर मातोश्री में आराम करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तुम्हें (उद्धव) किसी बात की जानकारी नहीं है। तुम सिर्फ अपने 'ठाकरे' पिता के नाम पर बचे हुए हो। सीएम पद पर रहते हुए ढाई साल में कुछ नहीं किया और फडणवीस पर टिप्पणी करने वाले होते कौन हो?

इसके साथ ही महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने स्पष्ट कर दिया कि ठाकरे को देवेंद्र फडनवीस पर निजी हमलों से बचना चाहिए। पहली बार हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस पर निजी हमला करने पर उद्धव ठाकरे को माफ कर दिया गया। लेकिन उन्होंने दोबारा भी वही, गलतियां की। तो हम उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देंगे।

ये भी पढ़ें: BJP ने दिया उद्धव ठाकरे को अल्टीमेटम, कहा- देवेंद्र पर दोबारा किया निजी हमला तो घर से निकलना कर देंगे मुश्किल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+