अयोध्या में राम दर्शन के लिए दो ट्रेनों में 3 हजार से ज्यादा भक्त रवाना, सीएम शिंदे ने पीएम मोदी का जताया आभार

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए दो ट्रेनों में तीन हजार भक्त रवाना हो चुके हैं।

ram mandir

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे 9 अप्रैल को भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। उनके साथ लगभग 3 हजार कार्यकर्ता और राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे, जिसके लिए दो ट्रेनें अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं।

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि आज का दिन राम भक्तों और कार्यकर्ताओं के लिए काफी बड़ा दिन है। रामलला के दर्शन के लिए दो ट्रेने थाणे और नासिक से रवाना हो गई। तीन हजार से ज्यादा भक्त इन दो ट्रेनों से रवाना हुए हैं।

सीएम एकनाथ शिंदे ने बाला साहेब ठाकरे का भी सपना था कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो तमाम राम भक्तों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं, क्योकि वो करोड़ो भक्तों का सपना पूरा कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के सीएम 9 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेंगे। साथ ही रामलला, हनुमान गढ़ी दर्शन पूजन, राम मंदिर के निर्माण का निरीक्षण, आरती के साथ ही लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का आशीर्वाद लेंगे। शाम को सरयू आरती के बाद वो वापस मुंबई लौट जाएंगे।

एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर यूपी में भी तैयारियां जोरों से हैं। शिवसैनिकों ने लखनऊ से लेकर अयोध्या तक लगभग 1500 बैनर और पोस्टर लगाने शुरू कर दिए है।

ये भी पढ़ें: Ayodhya में सरयू तट पर आरती कर बड़ा संदेश देने की तैयारी में एकनाथ शिंदे, 10 हजार शिवसैनिकों के जुटने का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+