सीएम शिंदे ने मराठों को आरक्षण देने का संकल्प दोहराया, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने ली प्रतिज्ञा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के वादे को फिर से दोहराया। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने प्रतिज्ञा ली। सीएम ने दावा किया कि उन्हें सत्ता की कोई इच्छा नहीं है, क्योंकि लोग उनके साथ हैं।

शिवसेना के शिंदे गुट द्वारा आयोजित दशहरा रैली में सीएम ने कहा कि जब से मैं मुख्यमंत्री बना हूं, वे (ठाकरे) दावा कर रहे हैं कि मुझे गद्दी से हटा दिया जाएगा और सरकार गिर जाएगी, लेकिन 200 से ज्यादा विधायकों के हमारे समर्थन से सरकार मजबूत हो गई है। मुझे सत्ता की कोई चाहत नहीं है क्योंकि महाराष्ट्र की जनता मेरे साथ है।

CM Shinde

उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लोग अलग-अलग समुदायों को लड़ाने में व्यस्त हैं। वो राज्य के लोगों से अपील करते हैं कि वे इन हथकंडों के झांसे में ना आएं। सीएम उद्धव ठाकरे और उनके गुट पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वो हमेशा एक कार्यकर्ता रहे हैं और रहेंगे। जब कोविड आया, मैं लोगों की मदद करने के लिए सड़कों पर था, लेकिन आप घर पर बैठे पैसे गिन रहे थे। आपको बीएमसी में भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देना होगा।

शिंदे ने कहा कि आप हमारी कितनी भी आलोचना करें, इस देश के लोगों ने 2014 और 2019 में एनडीए को जिताया। 2024 में भी ऐसा ही होगा। हम 45 लोकसभा सीटें जीतेंगे। महाराष्ट्र की जनता पीएम मोदी के साथ है।

उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे हमेशा से मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपना असली चेहरा लंबे समय तक छुपाया था। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार के पास दो लोगों को ये कहने के लिए भेजा था कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

आयोजन स्थल को लेकर क्या बोले?
शिंदे गुट को शिवसेना का चुनाव चिह्न मिल गया है, उसके बाद भी उसने आजाद मैदान में दशहरा रैली आयोजित की, जबकि ठाकरे गुट ने शिवाजी पार्क को अपना आयोजन स्थल बनाया। इस पर उन्होंने कहा कि मैं शिवाजी पार्क में रैली आयोजित कर सकता था, लेकिन मैं राज्य का मुखिया हूं और शांति बनाए रखना चाहता हूं। पिछले साल हमने बीकेसी में रैली की थी। मैंने अपने लोगों से कहा कि मेरे लिए कोई भी स्थान जहां मैं बालासाहेब के विचारों को दोहरा सकता हूं वो शिवतीर्थ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+