महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा ऐलान- बेटी के जन्म से लेकर बालिग होने तक मिलेंगे 1 लाख रुपये
Maharashtra Government Scheme: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। शिंदे सरकार ने लड़कियों के जन्म से लेकर बालिग होने तक उनके परिवारों को आर्थिक मदद करने की घोषणा की है।
शिंदे ने सरकार ने ये निर्णय मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में सुनाया। महाराष्ट्र सीएम ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र में बेटी के जन्म से लेकर बड़े होने तक कुल 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री शिंदे ने ऐलान किया कि किसी परिवार में लड़की का जन्म होगा उसके परिवार को 5 हजार रुपये प्रदेश सरकार देगी।
इसके साथ ही जब बेटी पहली कक्षा में पहुंचेगी तो उसकी पढ़ाई के उसके परिवार को 6 हजार रुपये देगी। इसके बाद कक्षा 6 में पहुंचने पर 7 हजार रुपये उसके परिवार को दिया जाएगा।
शिंदे ने बताया इसके बाद बेटी जब 11वीं कक्षा में पहुंचेगी तब उसे 8 हजार रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
इसके बाद जब बेटी 18 साल की हो तब एक साथ 75 हजार रुपये दिए जाएंगे।
जानें उद्देश्य
यानी बेटे के जन्म से लेकर उसके बालिग होने तक महाराश्ट्र की शिंदे सरकार उसके परिवार को कुल 1 लाख रुपये देगी। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के प्रतिनिधित्व वाला महायुति सरकार इस योजना का उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए है।
मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार बेटियों के लिए चला रही ये योजना
बता दें भाजपा शासित मध्य प्रदेश में पिछली शिवराज सरकार ने इसी से मिलती जुलती हुई लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की थी। जिसके जरिए प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई पूरी होने तक आर्थिक मदद कर रही है। ये योजना बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक मदद करने के लिए शुरू की गई थी। जो भाजपा शासित मध्यप्रदेश में अभी भी जारी है।मध्य प्रदेश में इस योजना के तहत 21 साल होने पर राज्य सरकार की ओर से एक साथ 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications