अजित पवार के आने से शिंदे गुट में नहीं नाराजगी, सीएम ने इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

Eknath Shinde Faction News: एनसीपी नेता अजित पवार की अपने विधायकों के साथ सरकार में एंट्री के बाद शिवसेना के शिंदे गुट के विधायकों में बेचैनी है, जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने अपने खेमे के नेताओं की शाम को बैठक बुलाई, जो देर रात तक चली।

महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी हलचल मची हुई है। अजित पवार गुट के सरकार में शामिल होने के बाद एनसीपी के दोनों गुट (शरद-अजित) के नेताओं में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच बुधवार शाम को सीएम शिंदे ने भी अपने विधायकों और सांसदों की एक अहम बैठक बुलाई।

cm eknath shinde

शिंदे गुट की बैठक खत्म, कोई नाराजगी नहीं

एकनाथ शिंदे के मुंबई स्थित आवास वर्षा बंगले में शिवसेना नेताओं की बैठक खत्म होने के बाद महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने साफ कहा कि कहीं भी हमारे विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लोकसभा के आगामी सत्र, महाराष्ट्र विधानसभा के सत्र, विधायकों को लेकर बैठक हुई।

अजित पवार के आने से कोई परेशानी नहीं

उदय सामंत ने कहा कि बैठक में विधायकों, सांसदों, एमएलसी को भविष्य में क्या करना चाहिए, विकास कार्य कैसे करना चाहिए, संगठन को कैसे बढ़ाना चाहिए इन मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही कहा कि अजित पवार के आने से कहीं भी हमारे विधायकों में कोई नाराजगी नहीं है।

एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की जानकारी अफवाह

उन्होंने कहा कि हम सभी को एकनाथ शिंदे पर भरोसा है... उनके (एकनाथ शिंदे) के इस्तीफे की जानकारी अफवाह है। सभी सांसदों और विधायकों के चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में होंगे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में एकनाथ शिंदे ने साफ कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दे रहा हूं। मुझे पता है कि इस तरह की खबरें कौन फैला रहा है।

'इस्तीफे का नहीं उठता सवाल'

वहीं बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। हमारे पास 200 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। कोई भी नेता नाराज नहीं है और सभी को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा है।

इस्तीफे की लगी थी अटकलें

दरअसल, अजित पवार के डिप्टी सीएम बनने के बाद ऐसी अटकलों से बाजार गर्म हो गया था कि अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि ऐसा कहा जा रहा था कि शिंदे गुट के विधायक गठबंधन पर आपत्ति जता रहे हैं, उनका कहना है कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे कभी भी एनसीपी के साथ नहीं जुड़ते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+