Maharashtra Chunav: भाजपा को लगेगा एक तगड़ा झटका, दिग्गज नेता शरद पवार की एनसीपी ( SP) में हो रहा शामिल
Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दलबदलू रानजीति शुरू हो चुकी है "ऑपरेशन लोटस" चलाने वाली भाजपा खुद ही अब इस शिकंजे में फंसती जा रही है। इसकी वजह कि महाराष्ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) ने भाजपा में सेंध लगानी शुरू कर दी है।
3 अक्टूबर के एक घटनाक्रम और नेता के बयान से ये बात तय है कि भाजपा का एक और दिग्गज नेता भाजपा छोड़ शरद पवार की पार्टी में शामिल होने जा रहा है। ये नेता कोई और नहीं भाजपा नेता हर्षवर्धन पाटिल है। जिन्होंने गुरुवार को मुंबई में एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार के घर सिल्वर ओक में मुलाकात की।

हर्षवर्धन को शरद पवार ने दिया ये है ऑफर
इतना ही नहीं पाटिल ने इस मुलाकात के बारे में स्वयं खुलासा करते हुए बताया कि आज मैंने शरद पवार से उनके मुंबई स्थित घर में मुलाकात की और उन्होंने मुझसे अपनी पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया और मुझसे उनकी पार्टी से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। उन्होंने ये भी कहा है कि वो मुझे चुनाव जितएंगे।
भाजपा बोलींं- ऐसा किया तो पछताएंगे
वहीं इस मुलाकात पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री हर्षववर्धन अगर पवार की एनसीपी एसपी में शामिल होते हैं तो उन्हें भविष्य में अपने गलत फैसले पर पछतावा होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा जिन नेताओं को लग रहा है कि भाजपा उन्हें चुनाव में नहीं उतारेगी वो पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल होने की कवायद में जुटे हैं।
भाजपा के शीर्ष नेता लेंगे अंमित निर्णय
हालांकि चंद्रकांत पाटिल ने कहा जब हम महाराष्ट्र चुनाव जीत जाएंगे तब हर्षवर्धन भाजपा में वापसी करने के लिए हमारे पास आएंगे तो ये शीर्ष्ख नेतृत्व लय करेगा कि उन्हें शामिल किया जाए या नहीं।
क्यों पाला बदलना चाहते हैं भाजपा के पूर्व विधायक?
बता दें बासमती क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इंदरापुर सीट से हर्षवर्धन पाटिल पूर्व विधायक हैं। इस सीट के लिए डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा है कि इस सीट को पिछली बार जिसने जीता था उसी को इस चुनाव में मौका दिया जाएगा। जिसके बाद हर्षवर्धन पाटिल भाजपा छोड़ शरद पवार की एनसीपी एसपी में जाने का मन बना रहे हैं।
इंदापुर सीट से 4 बार रह चुके हैं विधायक
गौरतलब है पाटिल इंदापुर सीट से ही चार बार विशायक रह चुके हैं और इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन इस सीट पर भाजपा की सहयोगी अजित पवार की एनसपी अपने मौजूदा विधायक दत्तात्रेय भरणे को फिर इसी सीट से चुनाव लड़वाना चाहती हैं।
हर्षवर्धन पाटिल का राजनीतिक करियर
- 1995-99 के दौरान शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में कृषि एवं विपणन राज्य मंत्री
- 1995 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीता चुनाव
- 1999 से 2014 तक कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सरकार में संभाला मंत्री पद
- 2009 में कांग्रेस में शामिल हुए और बनाए गए सहकारिता और संसदीय मामलों के मंत्री












Click it and Unblock the Notifications