महाराष्‍ट्र चुनाव में चाचा-भतीजे की टक्‍कर, राज ठाकरे ने वर्ली में शुरू किया प्रचार, आदित्य को देंगे चुनौती

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर के पहले या दूसरे सप्‍ताह में होने की संभावना है। इस बार के चुनावी दंगल में चाचा- भतीजे आमने सामने होंगे। क्‍योंकि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राज ठाकरे आगामी विधानसभा चुनावों में वर्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने भतीजे आदित्य ठाकरे को चुनौती देने के लिए कमर कस रहे हैं।

बाला साहेब ठाकरे के भतीजे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का इरादा बना लिया है। याद वर्ली सीट से वर्तमान समय में पूर्व सीएम और शिवसेना यूबीटी प्रुखख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे विधायक हैं और आगामी चुनाव में वो इसी वर्ली सीट से फिर चुनाव लड़ेगे। ऐसे में आगामी चुनाव में चाचा-भतीजे के बीच दिलचस्‍प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Aditya Thackeray Raj Thackeray

बता दें पिछले कुछ सप्‍ताल में राज ठाकरे की मनसे वर्ली में जमीनी स्तर पर काम कर रही है, समुदाय के साथ संवाद कर उनकी चिंताओं का आकलन और समाधान कर रही है।

वहीं शनिवार को 'वर्ली विजन' नामक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राजनीतिक पृष्ठभूमि के नेताओं और जनता को एक साथ लाना है ताकि वर्ली के ज्वलंत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सके और व्यवहार्य समाधान तलाशे जा सकें।

राज ठाकरे ने किया 'वर्ली विजन' कार्यक्रम

इस शनिवार शाम 5 बजे प्रतिष्ठित जम्भोरी मैदान में 'वर्ली विजन' कार्यक्रम में राज ठाकरे खुद शामिल हुए और जमकर बरसे। एमएनएस नेता राज ठाकर की जनसभा में बड़ी संख्‍या में लोग जुटे। वर्ली के लिए अपने विजन के बारे में मतदाताओं से सीधे राज ठाकरे ने सीधे बात की।

ठाकरे परिवार के वर्चस्‍व वाले वर्ली में राज ठाकरे की एंट्री

यह ठाकरे परिवार के ऐतिहासिक वर्चस्व वाले क्षेत्र में मजबूत पैर जमाने के एमएनएस के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।चाचा-भतीजे के बीच यह राजनीतिक खींचतान वर्ली में चुनावी मुकाबले में एक नया आयाम लेकर आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+