महाराष्ट्र सरकार का अहम कदम, छत्रपति शिवाजी की तलवार और बाघनख को ब्रिटेन से वापस लाने की करेगी कोशिश

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अगले महीने ब्रिटेन दौरे पर वो शिवाजी की तलवार और बाघ नख लाने की कोशिश करेंगे।

Chhatrapati Shivaji

महाराष्ट्र सरकार राज्य के गौरव को बढ़ाने के लिए एक बड़ा ही अहम कदम उठाने जा रही है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि वो अगले महीने ब्रिटेन से छत्रपति शिवाजी महाराज की तलवार और धातु के पंजे वापस लाने की कोशिश करेंगे।

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि वो अगले महीने ब्रिटेन दौरे पर जा रहे हैं और वहां 17वीं शताब्दी में योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा इस्तेमाल की गई तलवार और धातु के पंजे वापस लाने की कोशिश करेंगे।

धातु के पंजे या बाघ नख एक हथियार है , जिसे हाथ में पहना जाता है और इसमें जुड़े चार पांच घुमावदार ब्लेड होते हैं। इस हथियार का इस्तेमाल शिवाजी महाराज ने आदिल शाही वंश के सेना पति अफजल खान का अंत करने के लिए किया था।

मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि दोनों हथियारों को ब्रिटेन से लाने के लिए ब्रिटिश उप उच्चायुक्त से चर्चा की गई। 16 अप्रैल को पश्चिमी भारत के उप उच्चायुक्त एलन जेम्मेल और राजनीतिक और द्विपक्षीय मामलों के उप प्रमुख इमोजेन स्टोन के साथ बैठक की थी। वो एमओयू को अंतिम रूप देने और आगे की कार्रवाई तय करने के मामले को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

मंत्री मुनगंटीवार ने आगे बताया कि हम छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 2 जून से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को मनाने के लिए राज्य में 100 से अधिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही इन कार्यक्रमों में सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणीस और शिवाजी के वंशज और अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+