अमरावती हत्याकांड: पुलिस ने जारी किया उमेश कोल्हे का CCTV फुटेज, मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार

अमरावती, 02 जुलाई: उदयपुर की तरह महाराष्ट्र के अमरावती में भी नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर एक केमिस्ट को मौत के घाट उतार दिया गया है। 21 जून की रात को उमेश कोल्हे नाम के शख्स की बेदर्दी से हत्या कर दी गई। इस मामले की जांच अब केंद्र सरकार ने एनआईए को सौंप दी है। 54 वर्षीय उमेश कोल्हे पर 21 जून को बाइक सवार दो हमालावरों ने पहले हमला किया और फिर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में जारी किया है। जिसमें उमेश कोल्हे और हमलावर दिखाई दे रहे हैं।

Amravati Umesh Kolhe

पुलिस की ओर से जारी सीसीटीवी फुटेज तस्वीरें हत्या वाली रात की है। 21 जून की रात को सीसीटीवी में आखिरी हलचल कैद हुई है। पहली तस्वीर में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे अपने स्कूटर पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिनकी स्कूटी पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि दूसरी तस्वीर में अमरावती में एक स्कूल बिल्डिंग के पास बाइक पर सवार तीन आरोपी कैद हुए है।

पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को रात करीब 10 बजे कोल्हे का पीछा करते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने कहा कि उनका 27 वर्षीय बेटा और पत्नी एक दूसरे व्हीकल से उनके साथ थे।

हत्याकांड का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार

अमरावती सिटी कोतवाली थाना पुलिस इंस्पेक्टर नीलिमा अराज ने बताया कि उमेश कोल्हे हत्याकांड से जुड़ा सातवें आरोपी और मास्टरमाइंड शेख इरफान शेख रहीम को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। इससे पहले हत्या के बाद से 12 दिनों में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था।

अमरावती DCP ने बताया था कि उमेश कोल्हे हत्याकांड में हमने अभी तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन पर IPC की धारा 302, 120B, और 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उन्होंने(उमेश कोल्हे) नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया था। उस कारण यह घटना हुई है।

आरोपियों की पहचान जारी

उमेश कोल्हे हत्याकांड में पहले छह आरोपियों की पहचान 22 साल के मुदस्सिर अहमद के रूप में हुई है। इसके अलावा शाहरुख पठान 25; अब्दुल तौफिक 24; शोएब खान 22; अतिब रशीद 22 और 44 साल के युसूफकान बहादुर खान को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+