नारायण राणे का दावा-महाराष्ट्र में मार्च तक गिर जाएगी उद्धव सरकार
नई दिल्ली, 26 नवंबर: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला महाविकास अघाड़ी बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का कई बार आरोप लगा चुका है। अब केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र बीजेपी के नेता नाराणय राणे ने चौंकाने वाली खुलासा किया है। उन्हें दावा किया है कि, महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार मार्च तक गिर जाएगी। उसे लेकर एक सीक्रेट प्लान पर काम चल रहा है। इसके बाद राज्य में बीजेपी सरकार बनाएगी।

जयपुर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि, मार्च तक महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी। राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार आ जाएगी तो आपको अपेक्षित बदलाव दिखाई देगा। राणे ने कहा है कि महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मार्च तक सरकार बनाने की बात कही है, हमारी कोशिश है कि हम उनकी बात को पूरा करें।
नारायण राणे ने आगे कहा कि, मैं अंदर की बात नहीं बताना चाहता हूं। सरकार गिराने और नई सरकार बनाने के लिए कुछ बातें सीक्रेट रखनी होती हैं। अगर हम सारी बात बता देंगे तो सरकार बनाने में एकाध महीने की देर हो सकती है। उन्होंने उद्धव ठाकरे को लेकर कहा कि उनकी तबीयत खराब है, इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता,लेकिन पार्टियों वाली महाविकास अघाड़ी सरकार महाराष्ट्र में अब ज्यादा वक्त तक टिकने वाली नहीं है। बता दें कि, उद्धव ठाकरे की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिवसेना के कई नेता नाराज चल रहे हैं। चंद्रकांत पाटिल की शिवसेना के राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे के करीबी नेता से मुलाकात की है। जिसके बाद महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इसी बैठक में शामिल होने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी दिल्ली पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं ने भाजपा मुख्यालय में संगठन मंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की है।












Click it and Unblock the Notifications