महाराष्ट्र में बीजेपी के नए अध्यक्ष बने चंद्रशेखर बावनकुले, चंद्रकांत पाटिल की जगह मिली जिम्मेदारी

मुंबई, अगस्त 12। महाराष्ट्र में शिवसेना के शिंदे गुट के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद बीजेपी ने राज्य में एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा विधायक आशीष शेलार को मुंबई का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों ही नेताओं को उनकी यह नई जिम्मेदारी तत्काल रूप से दे दी गई है।

BJP Maharashtra

बीएमसी चुनाव के मद्देनजर हुए यह बदलाव!

आपको बता दें कि अभी तक महाराष्ट्र बीजेपी की कमान चंद्रकांत पाटिल के हाथों में थी तो वहीं मुंबई ईकाई के अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा थे। बताया जा रहा है कि प्रदेश ईकाई में यह दोनों बदलाव आगामी बीएमसी चुनाव को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। अब इस नई लीडरशीप के अंडर ही आगामी चुनाव लड़े जाएंगे।

चंद्रकांत पाटिल ने दी बधाई

चंद्रशेखर बावनकुले को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "मुझे विश्वास है कि भाजपा अपने नेतृत्व में स्थानीय स्वशासन निकायों और नगर निगमों के चुनाव में नई ऊर्जा के साथ लड़ेगी और शानदार जीत हासिल करेगी।"

कौन हैं चंद्रशेखर बावनकुले?

- आपको बता दें कि चंद्रशेखर बावनकुले महाराष्ट्र में बीजेपी का जाना-माना चेहरा हैं। वो फिलहाल नागपुर से एमएलसी हैं। वो दिसंबर 2021 में एमएलसी चुने गए थे। आपको बता दें कि चंद्रशेखर बावनकुले ओबीसी कम्युनिटी से आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी को इसका फायदा भी हो सकता है।

- चंद्रशेखर बावनकुले ने कमाठी विधानसभा सीट का तीन बार प्रतिनिधित्व किया है। बावनकुले ने जमीनी स्तर की राजनीति की है। वह भाजपा के नागपुर जिला इकाई में महासचिव और जिला परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+