महाराष्ट्र में आसमान से गिरा'आग का गोला',रात के अंधेरे में अचानक दिखी दिन जैसी रोशनी
मुंबई,

उल्का पिंड गिरते जगमगाया नागपुर
नागपुर में उल्का पिंड गिरने की घटना ऐसी दिखी मानों तो वह तेज रोशनी की बौछार हो। रोशनी इतनी तेज थी शाम के अंधेरे में दिन जैसा लगने लगा। जानकार बताते हैं कि उल्का पिंड (Meteorite) जमीन पर पहुंचने से पहले ही हवा में ही जलकर नष्ट हो जाते हैं।

आसमान से रोशनी बौछार
आसमान में उल्का बौछार देखी गई। यह तस्वीर इतनी दुर्लभ थी लोग इसे अपने कैमरे में कैद करने लगे। यह दृश्य नागपुर समेत महाराष्ट्र के कई क्षेत्र में देखा गया। नागपुर में लोगों ने देखा कि शहर के शिवजी स्केटिंग रिंग के ऊपर से गुजरते हुए PKVV गार्डन के पीछे तेज रोशन के साथ कुछ गिरा।

सेटेलाइट का हो सकता है टुकड़ा
जानकारों का यह मानना है कि यह किसी सैटेलाइट का टुकड़ा भी हो सकता है। नागपुर जिले में हुई रहस्यमयी घटना के दौरान प्रकाश की तीव्रता इतनी अधिक थी रात में ही दिन लगने लगा। अचनक तेज रोशनी उसके बाद जैसे ही धरती पर उल्का पिंड गिरा पहले की तरह अंधेरा हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
घरों, होटल और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह दुर्लभ तस्वीर कैद हो गई। देर शाम अंधेरे मेंआसमान की ओर से आग का एक गोला अचानक जमीन की ओर गिरता है। उस दौरान तेज रोशनी होती है।

एएनआई से शेयर किया वीडियो
उल्का पिंड गिरने की खूबसूरत तस्वीरें एएनआई ने शेयर की हैं। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आग का गोला कितनी तेजी से आसमान से धरती की ओर बढ़ रहा है। देखते ही देखते कुछ क्षणों में धरती पर गिरते ही रोशनी समाप्त हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications