महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाला है सियासी भूचाल, ठाकरे गुट के 6 सांसद क्या छोड़ सकते हैं पार्टी?

Uddhav Thackeray:महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी भूचाल उठ खड़ा हुआ है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित ठाकरे गुट के छह सांसद पार्टी छोड़ सकते है। इस बात का दावा एकनाथ शिंदे गुट के सांसद नरेश गणपत ने किया है।

नरेश गणपत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'करवां बढ़ता जा रहा है, लोग जुड़ते जा रहे हैं, UBT शिवसेना में जो लोग हिंदुत्व की विचारधारा को मानने वाले हैं, बालासाहेब ठाकरे के विचार को मानते हैं, वह सभी लोग हमसे जुड़ रहे हैं।' उन्होंने कहा कि ठाकरे गुट के छह सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं।

Uddhav Thackeray

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे गुट के 'ऑपरेशन टाइगर' नाम के इस अभियान का उद्देश्य अगले संसद सत्र से पहले ठाकरे गुट के 9 में से 6 सांसदों को अपने पाले में लाना है। यह कदम रणनीतिक है, क्योंकि दल-बदल विरोधी कानून के कारण 6 सासंदों की संख्या जुटाने में पिछले कुछ दिनों से सांसदों से संपर्क किया गया था।

खबर के मुताबिक, दलबदल विरोधी कानून के तहत कानूनी नतीजों से बचने के लिए बड़ी संख्या में सांसदों को एक साथ दलबदल करना पड़ता है। इसलिए, इस ऑपरेशन की सफलता के लिए छह सांसदों को मनाना बहुत ज़रूरी था। पर्दे के पीछे बैठकें चल रही हैं और ऐसा लगता है कि इन प्रयासों ने आखिरकार रंग दिखाया है।

यह सभी सांसद अब शिंदे गुट में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस प्रयास में शिंदे का समर्थन कर रही है। इसके अलावा, कुछ विधायक भी शिंदे गुट के साथ बातचीत कर रहे हैं, हालांकि उनके बारे में अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

क्या कहा शिवसेना यूबीटी ने
वहीं, अब इस मुद्दे पर शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, 'संसद चल रही है और जिनकी जमीन हिल रही है, वो ये सब अफवाह उड़ा रहे हैं। बीजेपी और शिंदे में झगड़े चल रहे हैं इसलिए अफवाह उड़ा रहे हैं। महाराष्ट्र को ठीकसे नहीं चला पा रहे है इसलिए ये लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। सभी सांसद उद्धव ठाकरे के साथ जुड़े रहेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+